Bihar Lok Sabha Election Voting Live: छह बजे तक कहां-कितना मतदान; सारण में पुलिस पर हमला, बूथ लूट की शिकायत
{"_id":"664aa0cfc42cafa6a6002487","slug":"bihar-lok-sabha-election-2024-phase-5-voting-live-date-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch-2024-05-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Lok Sabha Election Voting Live: छह बजे तक कहां-कितना मतदान; सारण में पुलिस पर हमला, बूथ लूट की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 20 May 2024 06:56 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 20 May 2024 06:56 PM IST
खास बातें
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting News : बिहार की पांच लोकसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 55.85 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसमें सबसे आगे मुजफ्फरपुर रहा, उसके बाद सीतमढ़ी, हाजीपुर, सारण और मधुबनी रहे।
विज्ञापन
बिहार लोकसभा-चुनाव 2024 चरण 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:48 PM, 20-May-2024
शाम छह बजे तक वोटिंग का प्रतिशत आ गया है। यह आंकड़ा थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन फिलहाल के लिए यह फाइनल है। आंकड़ा थोड़ा भी बढ़ा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान के प्रतिशत की बराबरी हो जाएगी। 2019 में 57.07 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जबकि सोमवार को शाम छह बजे जारी आंकड़े के अनुसार बिहार की पांच सीटों पर 55.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान भले धीरे शुरू हुआ, लेकिन यहां 2019 का रिकॉर्ड टूट गया। पिछली बार हाजीपुर में 55.22 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस बार अबतक 56.84 प्रतिशत की जानकारी आ चुकी है। वैसे, मतदान प्रतिशत में इस बार 58.10 प्रतिशत के साथ मुजफ्फरपुर सबसे आगे रहा। इसके बाद 57.55 प्रतिशत के साथ सीतामढ़ी, 56.84 प्रतिशत के साथ हाजीपुर और 54.50 प्रतिशत के साथ सारण रहा। सबसे कम मधुबनी में 52.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
05:39 PM, 20-May-2024
शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम , मधुबनी में 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सीतामढ़ी में 53.13 प्रतिशत, सारण में 50.46 प्रतिशत और हाजीपुर में 53..81 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
सारण में तीन बूथों पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
05:10 PM, 20-May-2024
गायिका मैथिली ठाकुर ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने पहली बार किया मतदान
मधुबनी लोकसभा आम निर्वाचन चुनाव में राज्य स्वीप आईकॉन सह प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने पहली बार मतदान किया है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमने देश के लिए घर से निकलकर मतदान किया है और आप लोग भी देश के लिए घर से निकलकर मतदान करे। उन्होंने लगातार लोगों को जागरूक करने का काम किया है। मैथिली गीत के माध्यम से स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर लोगों को जागरूक करती रही हैं। आज वह अपने गांव में पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं तो काफी उत्साहित दिखीं।

04:20 PM, 20-May-2024
फर्जी महिला मतदाता को पुलिस ने पकड़ा
पांचवे चरण का मतदान के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित बूथ संख्या 74 पर दो नाबालिग सहित एक फर्जी महिला मतदाता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी पुष्टि कमतौल की डीएसपी ज्योति कुमारी ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार लोकसभा 2024 के पांचों चरणों के हुए चुनाव में यह पहला ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पुलिस ने एक फर्जी महिला वोटर सहित दो नाबालिग वोटरों को भी हिरासत में लिया गया है।
03:30 PM, 20-May-2024
दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 49.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम सारण में 43.13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सीतामढ़ी में 45.19 प्रतिशत, मधुबनी में 43.77 प्रतिशत और हाजीपुर में 44.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 45.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
03:06 PM, 20-May-2024
सौ साल के बुजुर्ग ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
100 साल बुजुर्ग ने किया मतदान
लोकतंत्र का महापर्व में 100 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने भी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मामला मुजफ्फरपुर सदर के मतदान केन्द्र संख्या 135 का है। बुजुर्ग जलेश्वरनाथ मल्लिक की मांग पर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सेक्टर पदाधिकारी को वाहन से उनके घर से बूथ तक लाने वोट कराने एवं उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश दिया। मतदाता को अपने वाहन पर बैठाकर मतदान केंद्र लाया गया। मतदान के बाद उनके घर पर सुरक्षित पहुंचाया गया। वोट देकर वह काफी उत्साहित नजर आएं।

02:08 PM, 20-May-2024
पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया
छपरा के रिवीलगंज प्रखंड के सेंगरटोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 82, 83, 84, 85, 86 पर उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया है। घटना के बाद पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
01:59 PM, 20-May-2024
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मतदान करने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के उत्सव को मतदान कर अवश्य मनाएं
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान के बाद कहा कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व के पांचवें चरण में हाजीपुर लोकसभा में मतदान किया। सभी आदरणीय मतदाता भाईयों-बहनों से अनुरोध है कि लोकतंत्र के उत्सव को मतदान कर अवश्य मनाएं।

01:37 PM, 20-May-2024
दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक सीतामढ़ी में 35.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम हाजीपुर में 33.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मुजफ्फरपुर में 37.80 प्रतिशत, मधुबनी में 33.67 प्रतिशत और सारण में 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 34.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

12:55 PM, 20-May-2024
सारण में राजीव प्रताप रूडी ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप
सारण में लोकसभा चुनाव हो रहा है, जहां से लालू यादव की बेटी रोहिणी राजद की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला दो बार सांसद रहे राजीव प्रताप रूडी से है। सारण में सुबह 11 बजे तक 20.75 फीसदी मतदान भी हुआ है। इसी बीच अमनौर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12, 13 ,14 को लेकर निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग जैसे आरोप लगाए हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू की है।