{"_id":"664b0d75bc3b5a8c7a06b72c","slug":"bihar-news-saran-booth-loot-alleged-on-rjd-leader-shailedra-pratap-for-rohini-acharya-in-lok-sabha-election-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saran Lok Sabha Election : सारण में तीन बूथों पर कब्जे का आरोप; चुनाव आयोग में किसके खिलाफ पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saran Lok Sabha Election : सारण में तीन बूथों पर कब्जे का आरोप; चुनाव आयोग में किसके खिलाफ पहुंची शिकायत
Mon, 20 May 2024 02:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 20 May 2024 02:14 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग जैसे आरोप लगाए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने गंभीर आरोप लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण में लोकसभा चुनाव हो रहा है, जहां से लालू यादव की बेटी रोहिणी राजद की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला दो बार सांसद रहे राजीव प्रताप रूडी से है। सारण में सुबह 11 बजे तक 20.75 फीसदी मतदान भी हुआ है। इसी बीच अमनौर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12, 13 ,14 को लेकर निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग जैसे आरोप लगाए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी के बीच कड़ा मुकाबला
बता दें कि सारण लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें मुख्य मुकाबला तो रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी के बीच है। लेकिन पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी भी मैदान में हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें 4 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व महागठबंधन के विधायक कर रहे हैं। जबकि दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं। रूडी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा भी की है। जबकि राजद की ओर से लालू यादव ने सारण में कैंप किया हुआ है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में चंद्रिका राय को 1.38 लाख वोटों से हराया था
सारण लोकसभा क्षेत्र के पिछले दो मुकाबले में राजीव प्रताप रूडी को जीत मिली है। इसमें 2019 में रूडी ने राजद के उम्मीदवार के तौर पर चंद्रिका राय को 1.38 लाख वोटों से हराया था। हालांकि चंद्रिका राय इस बार रूडी के लिए प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर 2014 में रूडी ने राबड़ी देवी को लगभग 41 हजार वोटों से हराया था। रूडी के सामने चुनाव लड़ रही रोहिणी का यह पहला मुकाबला है।
विज्ञापन