फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lok Sabha Election Live: सुपौल में सबसे अधिक तो झंझारपुर में सबसे कम मतदान, इन बूथों पर वोट बहिष्कार

Tue, 07 May 2024 06:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल/ मधेपुरा/ खगड़िया/ अररिया/ मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल/ मधेपुरा/ खगड़िया/ अररिया/ मधुबनी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 May 2024 06:57 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting:इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar-lok-sabha-election-2024-phase-3-voting-live-date-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch
बिहार लोकसभा-चुनाव 2024 चरण 3 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:48 PM, 07-May-2024
पांचों सीटों पर मतदान समाप्त
बिहार में तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। सुपौल में जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत और राजद प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल, मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप, खगड़िया में लोजपा (रा.) राजेश वर्मा और सीपीआई (एम) के संजय कुमार सिंह, अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और राजद के शाहनवाज आलम, झंझारपुर में जदयू के रामप्रीत मंडल और वीआईपी के सुमन महासेठ समेत कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। शाम छह बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान हुए। 
05:40 PM, 07-May-2024
शाम पांच बजे का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार में शाम पांच बजे तक कुल 56.01 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सुपौल में 58.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में सबसे अधिक 58.57 प्रतिशत, मधेपुरा में 54.92 प्रतिशत, खगड़िया में 54.35 प्रतिशत और झंझारपुर में 53.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान  56.01  प्रतिशत हुआ। 
विज्ञापन
04:52 PM, 07-May-2024
मतदान के पास सेल्फी लेतीं महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
घर का काम निपटाकर निकलीं मतदान करने
अररिया, सुपौल, झंझारपुर, खगड़िया और मधेपुारा में महिला मतदाताओं के काफी उत्साह देखा जा रहा है। घर का काम निपटाकर कई महिलाओं मतदान करने निकलीं। मतदान के बाद उन्होंने ग्रुप सेल्फी ली औ अन्य महिलाओं से भी वोट की अपील की। 
03:49 PM, 07-May-2024
दोपहर तीन बजे तक का मतदान। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में दोपहपर तीन बजे तक कुल 46.69 प्रतिशत
निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सुपौल में 48.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में सबसे अधिक 48.98 प्रतिशत, मधेपुरा में 46.59 प्रतिशत, खगड़िया में 46.65 प्रतिशत और झंझारपुर में 42.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान  46.69 प्रतिशत हुआ। 
03:14 PM, 07-May-2024
सुपौल में बूथ संख्या 211 पर वोट का बहिष्कार कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
सुपौल में मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार
सुपौल सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत अंतर्गत गोपालपुर खुर्द के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर खुर्द स्थित बूथ संख्या 211 पर दोपहर तीन बजे तक महज दो वोट डाले गए हैं। दोनों वोटर विद्यालय में ही एमडीएम रसोइया के रूप में कार्यरत है। हालांकि डीएम कौशल कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर वोटिंग सुनिश्चित कराने की बात कही है। आपको बता दें कि गोपालपुर खुर्द गांव कोसी तटबंध के इलाके में अवस्थित है। यह गांव सहरसा और मधुबनी जिला की सीमा पर अवस्थित है। हमारे संवाददाता केशव कुमार ने ग्राउंड जीरो का जायजा लिया।
02:40 PM, 07-May-2024
वोट करने पैतृक गांव पहुंचे चिराग पासवान
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिराग पासवान मंगलवार को अपने पैतृक गांव अलौली के शहरबन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान किया। इस दौरान चिराग ने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत इस बार बढ़ेगा। लोग अच्छे भविष्य के लिए अपना मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 07-May-2024
दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार में एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक सुपौल में 38.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में 37.09 प्रतिशत, मधेपुरा में 36.84 प्रतिशत, खगड़िया में 36.02 प्रतिशत और झंझारपुर में 34.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान 36.69  प्रतिशत हुआ। 
01:33 PM, 07-May-2024
खगड़िया में वोट का बहिष्कार। - फोटो : अमर उजाला
खगड़िया में बूथ पर बवाल, ईवीएम को नुकसान
खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल स्थित पौरा थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 181, 182 पर लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद वहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। गोगरी एसडीओ और एसडीपीओ वहां कैंप किए हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त बुद्ध पर दो पक्षों में झड़प भी हुई है। वहीं ईवीएम को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार सहरौन गांव के लोगों ने पूर्व में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था।
01:15 PM, 07-May-2024
महिला मतदाताओं में उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
अररिया में मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में उत्साह
अररिया में महिला मतदाताओं के काफी उत्साह देखा जा रहा है। घर का काम निपटाकर कई महिलाओं मतदान करने निकलीं। मतदान के बाद उन्होंने ग्रुप सेल्फी ली औ अन्य महिलाओं से भी वोट की अपील की। 
12:46 PM, 07-May-2024
मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही दिखाया जीत का सिंबल
सुपौल लोकसभा के निवर्तमान सांसद सह एनडीए के जदयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत ने त्रिवेणीगंज विधनसभा क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 237 पर परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उन्होंने जीत का सिंबल दिखाया। उन्होंने कहा कि मैंने मतदान किया है। हमारे संसदीय क्षेत्र की जनता एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में आज अपना मतदान कर रही है। मेरे पक्ष में वोट दे रही है। वर्ष 2019 में मैं पौने तीन लाख मत से विजयी हुआ था। इस बार 5 लाख से अधिक मतों के मार्जिन लेकर मैं विजयी होऊंगा। मेरी जीत होगी। जनता मुझे एक जुट होकर मत दे रही है। जनता से एक ही अपील है कि एकजुट होकर विकास को मत दीजिए। विकास ही हमारा लक्ष्य है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed