फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar LS Election Dates Live: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में होगा चुनाव, मंजिल की सीट पर उपचुनाव भी

Sat, 16 Mar 2024 06:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Mar 2024 06:24 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वास्तविक उलटी गिनती आज से शुरू हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीख घोषित कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement Live EC Press Conference Phase Wise Chunav Schedule Results
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

06:24 PM, 16-Mar-2024
बिहार में 77392 पोलिंग स्टेशन हैं। 53% पोलिंग स्टेशन एक बिल्डिंग में हैं। पोस्टल बैलट से वोटिंग के लिए जो आवेदन करेंगे, वहीं इसके पात्र होंगे। कहीं भी कुछ गड़बड़ी हो रही हो, तो इसकी शिकायत मतदाता सी विजिल ऐप के जरिए कर सकते हैं। यह गोपनीय रहता है। पूरे भारत वर्ष ने सबसे कम मतदान प्रतिशत बिहार में ही है। अपराधिक मामला होने पर संबधित प्रत्याशी को अखबार और टीवी के जरिए उन्हें यह बात सार्वजनिक करनी होगी। साथ ही राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी का चुनाव क्यों किया है।
06:15 PM, 16-Mar-2024
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य निर्वाचन पधाधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने बिहार वासियों से अपील है कि आप आगामी चुनाव में वोट देने जरूर आएं। बिहार में 40 लोकसभा सीट है। इसमें 34 सामान्य और 6 रिजर्व लोकसभा सीट हैं। बिहार में 7.66 करोड़ मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा वोटर 21 हजार के लगभग हैं। 9.26 लाख नए मतदाता इस साल बने हैं। 1.6 करोड़ मतदाता 20 से 29 साल के हैं। इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी अधिक है। महिला वोटरों कि संख्या में भी इजाफा हुआ है। 29 साल से कम के 1.73 लाख मतदाता हैं। यूनिवर्सिटी और कॉलेज में स्कूल जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कि वह मतदान करने जाएं। 85 वर्ष से ऊपर के लोग 6.67 लाख हैं, वह पोस्टल बैलट के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
05:41 PM, 16-Mar-2024
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 40 सीटों पर तैयारियों को लेकर जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य निर्वाचन आयोग के संवाददाता सम्मेलन के बाद पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार ने भी संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बिहार की 40 सीटों पर चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए निर्देशों की जानकारी दी।  
03:50 PM, 16-Mar-2024
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा। 19 अप्रैल को चुनाव होगा। बिहार में 2 अप्रैल तक नामांकन वापसी का समय होगा, क्योंकि बिहार में होली है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा। 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा। अंतिम फेज का मतदान एक जून को होगा। 

40 सीटों में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान...
  • पहले फेज में औरंगाबाद (37), गया-आरक्षित (38), नवादा (39) और जमुई-आरक्षित (40) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • दूसरे फेज में किशनगंज (10), कटिहार (11), पूर्णिया (12), भागलपुर (26) और बांका (27) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • तीसरे फेज में झंझारपुर (7), सुपौल (8), अररिया (9), मधेपुरा (13) और खगड़िया (25) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • चौथे फेज में दरभंगा (14), उजियारपुर (22), समस्तीपुर-आरक्षित (23), बेगूसराय (24) और मुंगेर (28) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • पांचवें फेज में सीतामढ़ी (5), मधुबनी (6), मुजफ्फरपुर (15), सारण (20) और हाजीपुर (21) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • छठे फेज में वाल्मीकिनगर (1), पूर्वी चंपारण (2), पूर्वी चंपारण (3), शिवहर (4), वैशाली (16), गोपालगंज-आरक्षित (17), सीवान (18) और महाराजगंज (19) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
  • सातवें फेज में आरा (32), बक्सर (33), सासाराम-आरक्षित (34) के अलावा सीएम के गृह क्षेत्र नालंदा (29), बिहार की राजधानी की दो सीटों पटना साहिब (30) व पाटलिपुत्रा (31) के साथ काराकाट (35) और जहानाबाद (36) लोकसभा सीटों पर चुनाव।
03:43 PM, 16-Mar-2024
बिहार में उप चुनाव की तारीख आई
बिहार विधानसभा के अगिआंव सुरक्षित सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में चुनाव होगा। भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल को सजा होने के बाद उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई थी। इस खाली सीट पर अंतिम फेज में चुनाव होगा।
03:37 PM, 16-Mar-2024
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के स्टार कैंपेनर पर हम गाइडलाइंस पहुंचाने के लिए कह चुके हैं, ताकि ऐसी नोटिस को यह दरकिनार नहीं करें। हेट स्पीच, प्राइवेट लाइफ पर चर्चा, गलत विज्ञापन आदि से बचने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। चुनाव कैंपेन के दौरान पहले भी लाल निशान पार करने वालों को चिह्नित किया गया है और आगे उन्हें ऐसी गलतियों से बचने के लिए ताकीद करने को कहा गया है। इसके लिए राजनीतिक दलों को अपने प्रचारकों तक यह बातें पहुंचाने कहा गया है। किसी भी हालत में बच्चों का चुनाव के दौरान किसी तरह से इस्तेमाल नहीं करें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस समय कोई बात कहने पर वीडियो के जरिए सबकुछ हमेशा के लिए रह जाता है, इसलिए गलत कुछ कहने से बचें। किसी भी राजनीतिक दल का हिसाब-किताब डिजिटाइज्ड फॉर्म में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 16-Mar-2024
गलत सूचना या भ्रम फैलाने पर रहेगी सख्ती
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार एक नई चीज की गई है, ताकि सोशल मीडिया से गलत, अफवाह या भ्रम फैलाने वालों पर सख्ती होगी। हर जिले में अधिकारी को ट्रेंड किया गया है कि वह गलत और सही की पहचान करें। जो गलत होगा, उसे हटाने का अधिकार भी दिया गया है। 
03:30 PM, 16-Mar-2024
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुछ राज्यों में बल का उपयोग ज्यादा है और कई राज्यों में धन का दुरुपयोग ज्यादा है। चुनाव में इसे रोकने के लिए आयोग ने वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों तक मैसेज पहुंचाया गया है कि शराब, रुपये आदि बांटने पर पूरी तरह से रोक के लिए सख्त प्रक्रिया अपनायी जाए। नकदी से लेकर बैंक ट्रांसफर तक पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि यूपीआई से भी अगर ऐसे ट्रांसफर होंगे, जिससे चुनाव पर असर पड़ेगा तो बैंक के जरिए उसकी निगरानी की जा रही है। जिस क्षेत्र में चार्टर्ड फ्लाइट या हेलीकॉप्टर को उतारा जाएगा, उसके अंदर की पूरी जांच होगी। इसी तरह ट्रेन समेत तमाम वाहनों की जांच की जाती रहेगी। ताकि, स्वच्छ चुनाव कराया जा सके।
03:25 PM, 16-Mar-2024
24 घंटे होगी निगरानी, संविदा कर्मी रहेंगे प्रक्रिया से दूर
चुनाव में बाहुबल-हिंसा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व या चुनाव बाद की हिंसा से बचने के लिए आयोग को जो भी सख्ती से करना पड़ेगा, किया जाएगा। हर जिले में पांच तरह से जानकारी ली जाएगी। कंट्रोल रूम को टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1905 नंबर से आई शिकायत, शिकायत पोर्टल और सीविजिल पर 24 घंटे नजर रखना है। जितने गैर-जमानती वारंट जारी हैं और जितने हिस्ट्रीशीटर हैं, उनपर पुलिस को सख्त एक्शन लेने के लिए कहा गया है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी अब जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मातहत की निगरानी रखेंगे। किसी भी हालत में संविदा कर्मियों को चुनाव में  नहीं लगाया जाएगा। बिहार समेत कई राज्यों में संविदा पर कर्मी नियुक्त हैं, लेकिन उन्हें चुनाव में नहीं लगाया जाएगा।
03:23 PM, 16-Mar-2024
क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी को तीन बार मीडिया में विज्ञापन देकर अपनी जानकारी बतानी होगी। इसके साथ ही पार्टियों को भी बताना होगा कि उन्हें यह नौबत क्यों आई? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अपने प्रत्याशी की आपराधिक छवि के बारे में जानकारी चुनाव आयोग के एप के जरिए आसानी से ले सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed