फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar By Election Result: बिहार में चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन को मिली शिकस्त; जनसुराज का हाल देखें

Sat, 23 Nov 2024 03:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Nov 2024 03:08 PM IST
खास बातें

Bihar Bye Election Result Vote Counting Live News in Hindi: बिहार विधानसभा उपचुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़, बेलागंज और इलामगंज में एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। नतीजों से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें।

विज्ञापन
Bihar By Election Result 2024 Live Vote Counting Imamganj Ramgarh Belaganj Tarari Vidhan Sabha Chunav Win Lose
बिहार उपचुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:35 PM, 23-Nov-2024
उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते एनडीए समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
Bihar By Election Result: रामगढ़ में भाजपा ने बसपा को हराया
रामगढ़ विधानसभा में वोटों की गिनती खत्म हो गई। शुरुआत के कुछ राउंड में बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने बढ़त बनाए रखा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर आए। कम अंतर से वह आगे बढ़ते गए। फाइनल राउंड में वह 1362 वोट से जीत गए। उन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव रहे। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह रहे। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा रहे। इन्हें 6513 वोट मिले हैं। 
01:55 PM, 23-Nov-2024
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
Bihar By Election Result: तरारी से विशाल प्रशांत से विधायक चुने जाने की घोषणा
तरारी उपचुनाव में आधिकारिक घोषणा हो गई है। तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10612 वोट से जीत चुके हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने विशाल प्रशांत तरारी विधानसभा का नया विधायक घोषित कर दिया है। विशाल ने 10612 से भाकपा माले के राजू यादव को हरा दिया। विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले। वहीं भाकपा माले के राजू यादव को 68143 वोट मिले। जनसुराज की किरण देवी 5622 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। 3560 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। 
विज्ञापन
01:40 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: बेलागंज और इमामगंज में एनडीए प्रत्याशियों की जीत
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मतगणना की शुरुआत में वह पीछे चल रही थी। लेकिन, पांचवे राउंड की गिनती में उन्होंने आगे चल रहे राजद के रोशन मांझी को पछाड़ दिया। इसके लिए लगातार बढ़त बनाईं रहीं। करीब छह हजार वोटों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। जनसुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी को 72178 वोट मिले। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51210 वोट मिले। इस तरह मनोरमा देवी ने राजद प्रत्याशी को 20993 मतों से हरा दिया।
01:13 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: रामगढ़ में बारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में बारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6513 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1362 वोट से आगे चल रहे। 

 
12:55 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत की जीत
तरारी विधानसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के विशाल प्रशांत ने भाकपा-माले के राजू यादव 11012 वोटों के अंतर से हरा दिया है। अंतिम राउंड की गिनती के अनुसार उन्हें 79155 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 68143 वोट मिले हैं।  तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। इधर,काउंटिंग हॉल के बाहर समर्थकों के बीच होली खेली जा ही है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। 
12:46 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: रामगढ़ में ग्यारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में ग्यारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं।  भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 61910 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60133 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35598 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6487 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1777 वोट से आगे चल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: बेलागंज में दसवें राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में दसवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 65671 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 47144 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 16523 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। मनोरमा देवी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 
12:30 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: बेलागंज और इमामगंज ने एनडीए की जीत तय 
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। दोनों सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही। जदयू की मनोरमा देवी 20968 से आगे चल रही हैं। वहीं इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी 6014 वोटों से आगे चल रही हैं। 

 
12:25 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: रामगढ़ में दसवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में दसवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 58375 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 57656 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 33848 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6127 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह 719 वोट से आगे चल रहे। 
 
12:10 PM, 23-Nov-2024
Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से बारहवें राउंड में भी भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर बारहवे राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह 10507 वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 78964 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 68057 वोट मिले हैं।  तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। इधर,काउंटिंग हॉल के बाहर समर्थकों के बीच होली खेली जा ही है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed