फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: शुरू हुआ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और कहां-कहां देगा दिखाई

Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
खास बातें

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य लग चुका है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इस महीने यह दूसरा ग्रहण होगा इससे पहले 7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हुआ है, जो 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण रात में लगेगा जिसके कारण इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date Time in India, Surya Grahan Sutak Kaal Kitne Baje Lagega Timing Solar Eclipse
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:25 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को चना और गेहूं का दान करना अत्यंत फलदायी होता है। इससे नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है।
  • सूर्य ग्रहण के बाद गुड़ और दाल का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है। इससे कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है और व्यक्ति खुशहाल जीवन जीता है।
  • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद तांबे के बर्तनों का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
  • ग्रहण के बाद आप वस्त्र, काले तिल और कंबल का दान कर सकते हैं। इससे राहु-केतु और शनि के दोष शांत होते हैं।
  • ग्रहण के बाद लाल वस्त्र, उड़द की साबुत दाल और अन्य अनाज का दान करना भी विशेष लाभकारी होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
11:14 PM, 21-Sep-2025
कैसे और कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण ?
आप सूर्य ग्रहण को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और Timeanddate.com की वेबसाइट/YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। 
विज्ञापन
10:59 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण का समय
साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लग चुका है। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो गई है और 22 सितंबर की सुबह 3:24 मिनट पर समाप्त होगी।
10:40 PM, 21-Sep-2025
क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? 
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और धरती के साथ चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती के भी चक्कर लगाता है। ऐसे में कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंत पाता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। 
10:27 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए माना जाता है कि इस दौरान बच्चे का जन्म उसके जीवन में परेशानियां लाता है। ग्रहण का प्रभाव बच्चे के जीवन और हितों में समस्याएं पैदा करता है। बच्चों पर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। साथ ही माता-पिता के साथ भी संबंधों पर प्रभाव पड़ता है।
10:14 PM, 21-Sep-2025
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण और शारदीय नवरात्रि 
ज्योतिषियों के मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लग रहा है। यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। परंतु इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यही कारण है कि सूर्य ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही ग्रहण से अगले दिन यानी 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण 2025 21 सितंबर 2025 - फोटो : Amar Ujala
सूर्य ग्रहण का समय 
21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन माना जा रहा है। चूंकि यह ग्रहण पूरी तरह से रात के समय घटित होगा, इसलिए भारत में इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं होगा। 
09:35 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है?
जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तो कुछ समय के लिए सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुच पाती हैं, तब उस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
09:15 PM, 21-Sep-2025
ग्रहण के बाद अवश्य करें इन चीजों का दान
  • ग्रहण समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। 
  • आप गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। 
08:55 PM, 21-Sep-2025
सूर्य ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप 
  • ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।
  • हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।
  • ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम
  • ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
  • ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:
  • ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
  • जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed