Surya Grahan Today: सूर्य ग्रहण अब खत्म, दुनिया के इन हिस्सों में देखा गया सूर्य ग्रहण का नजारा
Surya Grahan Timing 2023, Solar Eclipse in India, Sutak Kaal Samay Upay LIVE Updates in Hindi: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो गया है। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई स्थानों पर देखा गया। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया था। हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सका जिसके चलते सूतक मान्य नहीं था। अब इसके बाद अगला ग्रहण 05 मई को होगा। यह चंद्र ग्रहण होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म, 5 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण
वैशाख अमावस्या की तिथि पर लगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होने के कारण कुछ जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और वहीं कुछ स्थानों कंकणा सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं इसके बाद पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा।Surya Grahan 2023: कुछ ही देर बाद खत्म हो जाएगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। देश में इस सूर्य ग्रहण का वैसे तो कोई प्रभाव नहीं है लेकिन सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों को खत्म करने के लिए पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर कर लें।Surya Grahan:पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के शहरों में सूर्य ग्रहण
ऑस्ट्रेलिया में कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है सूर्य ग्रहणWild happenings in West Australia right now…
— Tazza (@NastasiTyler) April 20, 2023
South west aus only partial solar eclipse #SolarEclipse2023 #solareclipse #solar pic.twitter.com/OY75jc5jNj
Totality from the Exmouth Gulf #SolarEclipse2023 pic.twitter.com/VBoloAPuI4
— Chris Lewis (@a_film_maker) April 20, 2023
साल के पहले सूर्य ग्रहण की तस्वीरें
इंडोनेशिया में सूर्य ग्रहण का नजाराThe eclips from East Java, Indonesia
— Satang Cornetto pake ava Nueng (@PloopBubble) April 20, 2023
#eclipe #SolarEclipse2023 #SolarEclipse pic.twitter.com/1EjEHiJTgs
Surya Grahan 2023 Live: तस्वीरों में देखिए दुनिया के इन हिस्सों में सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा
दुनिया के इन हिस्सों में देखा जा रहा साल के पहले सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा... फिलीपींस में साल के पहले सूर्य ग्रहण की तस्वीरेंLOOK UP, SELENOPHILES! 🌖
— The Philippine Star (@PhilippineStar) April 20, 2023
A rare hybrid solar eclipse graces the skies of Parañaque City on Thursday morning.
Such celestial events happen about once every decade—the last one was in 2013 and the next one isn’t until 2031. pic.twitter.com/iMTNzoOU89
What is Surya Grahan:कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण जारी है, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर काटते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से रुक जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कुछ हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।Surya Grahan 2023: इस ग्रहण के बाद क्या करें
- ग्रहण समाप्त होते ही तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
- पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
- ग्रहण समाप्त होते ही गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तिल और चने की दाल का दान अवश्य करें।
- सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू लगाने के साथ पोंछा लगा दें।
- सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है।
- इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करके अपने आराध्य के दर्शन जरूर करें।
Surya Grahan 2023 Date And Time: इस साल कब-कब होगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023 )| सूर्य ग्रहण | कब से | कब तक |
|---|---|---|
| पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) | 7 बजकर 04 मिनट से | 12 बजकर 29 मिनट तक |
| सूतक काल | भारत में सूतक काल मान्य नहीं | |
| दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) | भारत में दिखाई नहीं देगा | |
| सूतक काल | दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा |
चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023)
| चंद्र ग्रहण | कब से | कब तक |
|---|---|---|
| पहला (05 मई 2023) | रात 08 बजकर 45 मिनट से | रात 01 बजे तक |
| सूतक काल | उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा
|
|
| दूसरा (29 अक्टूबर) | रात 01 बजकर 06 मिनट से | रात 02 बजकर 22 मिनट तक |
| सूतक काल | शाम 5 बजे से | 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक |