Holika Dahan 2026: आज होलिका दहन के लिए ये रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए भद्रा पुच्छ का समय और महत्व
{"_id":"69a530b29d5d2b4bdb01fb1c","slug":"holika-dahan-2026-date-shubh-muhurat-holi-wishes-holika-dahan-kab-hai-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holika Dahan 2026: आज होलिका दहन के लिए ये रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए भद्रा पुच्छ का समय और महत्व","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
Vinod Shukla
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
खास बातें
Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat Puja Timing Live Updates in Hindi: होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार होता है, जो हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसका विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
holika dahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:44 PM, 02-Mar-2026
holika dahan puja vidhi 2026: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस साल होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया रहने के कारण होलिका दहन 2 मार्च यानी आज, रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी। आज रात भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 2 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। आज पूरी रात भद्रा रहेगी जिसमें होलिका दहन करना वर्जित होता है लेकिन विशेष परिस्थितयों में भद्रा पुच्छ काल में होलिका दहन किया जाता सकता है।11:12 PM, 02-Mar-2026
Holika dahan puja vidhi 2026: होलिका दहन पूजा करने की विधि
- सबसे पहले पूजा और व्रत का संकल्प लें
- इसके बाद होलिका दहन के मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ पूजा करें
- होलिका पूजा में रोली, अक्षत, फूल और नारियल अर्पित करें।
- इसके बाद अग्नि की 3 या 7 बार परिक्रमा करें।
- फिर गेहूं की बालियां और नारियल को अग्नि में अर्पित करें।
विज्ञापन
10:46 PM, 02-Mar-2026
holika upay 2026: होलिका की राख का करें तिलक
होलिका दहन और इसकी राख का विशेष महत्व होता है। होलिका दहन के जब राख ठंडी हो जाए तो इसके माथे पर तिलक के रूप लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता और मन से नकारात्मकता दूर होती है।10:29 PM, 02-Mar-2026
holika dahan mantra 2026: होलिका दहन के समय सुख-समृद्धि के करें इस मंत्र का जाप
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:
अस्त्वा पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम
अस्त्वा पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम
09:42 PM, 02-Mar-2026
holika dahan mantra 2026: होलिका दहन में करें इन मंत्रों का जाप
होलिका दहन पर अग्नि की परिक्रमा करते हुए मन में भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से कृप मिलती है।ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम:
08:12 PM, 02-Mar-2026
Holi 2026 Upay: होलिका दहन की रात को करे ये ज्योतिषीय उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन की रात को कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। इन उपायों को करने पर धन में वृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।- आर्थिक उन्नति के लिए होलिका दहन के समय नारियल, हल्दी की गांठ और सुपारी को अग्नि में अर्पित करें।
- कर्जों से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप 11 बार जाप करें। इससे कर्जों से मुक्ति मिलती है।
- घर और परिवार के सदस्यों के ऊपर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सरसों के दाने और नमक लेकर सात बार उतारकर होलिका की अग्नि में डाले दें।
- करियर और नौकरी में सफलता के लिए होलिका दहन की राख को तिलक लगाएं। इससे नौकरी में तरक्की, नई जिम्मेदारी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:26 PM, 02-Mar-2026
Holika Dahan 2026: देवताओं तक पहुंचती है होलिका की आहुति
होलिका दहन में जो भी सामग्री डाली जाती है, उसे अग्निदेव ही देवताओं तक पहुंचाते हैं। इनका वर्णन भारत के प्राचीनतम वेद-पुराणों में किया गया है। अग्नि की प्रार्थना और उपासना से साधक धन, धान्य आदि समृद्धि प्राप्त करता है। उसकी शक्ति, प्रतिष्ठा एवं परिवार की वृद्धि होती है।06:57 PM, 02-Mar-2026
होलिका दहन में क्या डालें और क्या नहीं
जौ, उपले, काले तिल और चंदन की लकड़ी होलिका दहन में डालनी चाहिए। यह शुभ होता है। इस दौरान आप गूलर की लकड़ी भी डाल सकते हैं। इससे नकारात्मकओं का अंत होता है। लेकिन होलिका दहन की अग्नि में आप पानी वाला नारियल, तुलसी का पत्ता, फूल, मिठाई और वस्त्रों को भूलकर भी न अर्पित करें। यह अशुभ होता है। इसके अलावा पीपल और बरगद के पेड़ की लकड़ी भी नहीं डालनी चाहिए। यह दुखों का कारण हो सकता है।06:43 PM, 02-Mar-2026
क्या होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस साल 2 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जा रहा है। इस दिन भद्रा पुच्छकाल रात 11 बजकर 54 मिनट से लेकर रात्रि 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, जिसमें होलिका दहन कर सकते हैं।06:16 PM, 02-Mar-2026