Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, पांच महाद्वीपों पर दिखा दुर्लभ नजारा, जानिए सबकुछ

Sat, 06 May 2023 01:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 May 2023 01:49 AM IST
खास बातें

Chandra Grahan 2023 Timing, Lunar Eclipse Live Updates: साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हुआ जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर समाप्त हुआ। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का एक साथ दुर्लभ संयोग रहा। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा। 

विज्ञापन
Chandra Grahan Timing in India Lunar Eclipse 2023 Video Pregnancy Effects Daan Upay Grahan Me Kya Na Kare
चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:46 AM, 06-May-2023

अद्भुत नजारों के साथ खत्म हुआ साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। पांच महाद्वीपों पर करोड़ों लोगों ने इस दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखा। साल के पहले चंद्र ग्रहण पर दिल्ली, लखनऊ, श्रीनगर समेत में अद्भुत नजारा दिखा। यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण था। इसलिए चंद्रमा थोड़ा धुंधला दिखा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगने वाला है। 
10:29 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023: साल 2023 में होंगे कुल चार ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है और इससे पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। अब इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर को लगेगा।
विज्ञापन
09:53 PM, 05-May-2023

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढ़क जाता है जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण में चांद के कुछ ही हिस्से में पृथ्वी की छाया पड़ती है । वहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण में ग्रहणके शुरु होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है और फिर वहीं से बाहर निकल जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद धुंधला सा दिखाई पड़ता है। 


 
09:34 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 In India: इस समय खत्म होगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिलता है बल्कि चांद की सतह पर एक धुंधली सी परत चढ़ी हुई दिखाई देती है। यह ग्रहण रात 01 बजे तक चलेगा। 
 
09:05 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan 2023 Today: साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी

वैशाख माह की पूर्णिमा और बुद्ध जयंती पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण अब जारी है। यह ग्रहण देर रात लगभग 01 बजे तक चलेगा। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा है। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगा था।
08:42 PM, 05-May-2023

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

जब ग्रहण शुरू हो जाए तो इस दौरान अपने ईष्ट देवी-देवता का ध्यान और उनसे संबंधित मंत्रों का जाप करना काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण के दौरान न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:23 PM, 05-May-2023

Lunar Eclipse 2023: कैसे होगा साल 2023 के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा

अब से कुछ ही देर बाद साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आप इस चंद्र ग्रहण को अपने घर के बाहर से देख सकते हैं। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चांद के ऊपर पृथ्वी की परछाई नहीं दिखाई देगी बल्कि चंद्रमा का रंग आम दिनों के मुकाबले मलिन होगा।
08:05 PM, 05-May-2023

Chandra Grahan Timing Today: आकाश में कुछ इस तरह से दिखाई देगा चांद

आज देश-दुनिया के लोग साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा आसमान में देखेंगे। अब से कुछ ही देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस तरह के चंद्र ग्रहण में चांद के आकार में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है बल्कि चांद के ऊपर एक धूल सी परत जैसे दिखाई देती है।   चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पहला पूर्ण, दूसरा आंशिक और तीसरा पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण। खगोल शास्त्र के अनुसार जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है। इसे अग्रेंजी भाषा में पेनुमब्र कहते हैं। यह न तो पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है  और न ही आंशिक चंद्र ग्रहण बल्कि इसमें चंद्रमा की छाया न पड़कर एक उपछाया पड़ती है। जिसमें चांद पर एक धुंधली सी परछाई नजर आती है।
 
07:51 PM, 05-May-2023

रात 8:45 से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

अब से कुछ देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू होने वाला है लेकिन उसके पहले देश का कई जगहों पर चांद अपने पूरे आकार में दिखाई दे रहा है। चांद का रंग भी आम दिनों के मुकाबले आज मटमैले रंग का दिखाई पड़ रहा है। भारतीय समय के अनुसार 8:45 पर शुरू हो जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
 
07:07 PM, 05-May-2023

आज चंद्र ग्रहण कितने देर तक रहेगा

भारतीय समय के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण देर रात तक 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed