फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021: समाप्त हुआ चंद्रग्रहण, अब 10 जून को लगेगा सूर्यग्रहण

Wed, 26 May 2021 07:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 May 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 26 may 2021 live updates lunar eclipse timing aaj chandra grahan kitne baje lagega
चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 लाइव अपडेट: 26 मई को इस साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:17 PM, 26-May-2021

समाप्त हुआ चंद्रग्रहण, अब 10 जून को लगेगा सूर्यग्रहण

उपछाया चंद्रग्रहण समाप्त हो चुका है। अब अगले महीने 10 जून को सूर्यग्रहण लगेगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को एक अशुभ समयावधि माना जाता है। इस दौरान कई कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण की क्रिया जरूरी होती है। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलता है।
06:43 PM, 26-May-2021

ग्रहण के पश्चात् स्नान करने की मान्यता

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। शुद्ध जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव शून्य हो जाएगा। वहीं जब शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर लें तब जाकर अन्य कार्य करें।
विज्ञापन
06:38 PM, 26-May-2021

ग्रहण के बाद करें ये उपाय

मान्यता के अनुसार, यह भी कहा जाता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अतः संभव हो तो ग्रहण के पश्चात् गाय को रोटी जरूर खिलाएं। हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। गौ सेवा करने से जातकों को कई लाभ मिलते हैं।  
06:04 PM, 26-May-2021

दुनिया के अलग-अलग देशों से चंद्रग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें

05:58 PM, 26-May-2021

देखिए चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा

05:46 PM, 26-May-2021

चंद्रग्रहण के बाद अगले महीने सूर्यग्रहण

चंद्रग्रहण के बाद अगले महीने सूर्यग्रहण लगेगा। ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्यग्रहण होगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए इन दोनों ग्रहों का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 26-May-2021

चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद घर में छिड़कें गंगाजल

द्रग्रहण का समापन शाम 7 बजकर 19 मिनट पर होगा। ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल झिड़कें। घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
05:37 PM, 26-May-2021

कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण?

इस वर्ष केवल दो ही चंद्रग्रहण देखने को मिलेंगे। पहला आज यानि 26 मई को और दूसरा 19 नवंबर को दिखाई देगा। 26 मई को चंद्रग्रहण अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगा है जबकि दूसरा चंद्रग्रहण कृत्तिका नक्षत्र और वृषभ राशि में प्रभावी होगा।
05:19 PM, 26-May-2021

इस मंत्र को जपने से दूर होंगे ग्रहण के अशुभ प्रभाव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भगवान कुछ समय के लिए कष्ट में होते हैं। ऐसे में कष्ट को कम करने ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना शुभफलदायक होता है। चंद्रग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नोः चन्द्रः प्रचोदयात्
05:15 PM, 26-May-2021

अपने इष्टदेव का करें स्मरण

चंद्रग्रहण पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है और आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी जाती है और गरीबों को दान दिया जाता है। ग्रहण पर अपने इष्टदेव का ध्यान और चंद्र ग्रह से संबंधित मंत्र का जाप करना शुभफलदायी होता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed