फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   yoga for boosting stamina in hindi

Yoga Tips: शारीरिक शक्ति बढ़ाने में काफी फायदेमंद हैं ये योगाभ्यास, दिनचर्या में जरूर करिए इन्हें शामिल

Fri, 24 Jun 2022 02:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 24 Jun 2022 02:07 PM IST
सार

शरीर में यदि स्टेमिना की कमी होती है तो आप कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाते हैं और दिनभर आपका शरीर भी बड़ा लुस्त सा रहता है। स्टेमिना बढ़ाने के लिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या में कुछ बदलाव करना होंगे. योग शुरु करें। 

विज्ञापन
yoga for boosting stamina in hindi
yoga - फोटो : social media

विस्तार

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए दैनिक रूप से पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा कार्य करने की शक्ति देते हैं। इसमें होने वाली कमी आपको थकावट और कमजोरी का एहसास करा सकती है। शरीर की स्टेमिना में आई कमी के कारण दैनिक जीवन के सामान्य कामकाज तक करना भी आपके लिए कठिन हो सकता है। क्या आप भी इस तरह की समस्याओं के शिकार हैं? ऐसे में नियमित रूप से योगासनों की आदत बनाकर शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखा जा सकता है। 

विज्ञापन


योगासन न सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक माने जाते हैं साथ ही इनके अभ्यास की आदत बनाकर आप शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति को भी बढ़ा सकते हैं। योगाभ्यास संपूर्ण शारीरिक और मानसिक चेतना को बेहतर बनाने के साथ जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करने में आपके लिए कारगर माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि किन योगासनों की आदत बनाकर आप शरीर की क्षमता को बेहतर बना सकते हैं? सभी लोगों को यह अभ्यास जरूर करने चाहिए।

विज्ञापन

yoga for boosting stamina in hindi
शरीर की शक्ति बढ़ाने वाले योग - फोटो : Istock

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन करने से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है। इसे ही कैमल पोज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए आपको घुटने पर बैठना होता है और पीछे की तरफ झुकते हुए, शरीर को स्ट्रेच करते हुए अपने हाथों से अपनी एड़ियों को छुएं। 15 से 20 सेकंड तक इसी मुद्रा में बने रहें। 

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से खराब पाचन स्थिति में भी सुधार आता है। इसे करना बहुत अधिक कठिन भी नहीं है और इसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है। 

नौकासन

स्टेमिना बढ़ाने के लिए किए जाने वाले आसनों की श्रेणी में नौकासन भी आता है। इस आसन को करके इंसान अपना स्टेमिना तो बढ़ा सकता ही है, साथ ही अपना वजन भी कम कर सकता है। इसका अभ्यास अपनी क्षमता के अनुसार करें क्योंकि इसे करते वक्त पेट पर खिंचाव आता है। 



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed