जानिए योग से पहले और बाद में किन चीजों का सेवन करें और किन का न करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग करने से उचित लाभ तब ही मिलते हैं जब आप सही ढंग से आसन करने के साथ ही अच्छा आहार भी लेते हैं। यदि आप योग करते हैं तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होना चाहिए कि योग से पहले और बाद में आपके लिए क्या खाना सही है और क्या नहीं। यदि आप इन चीजों के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो परिणाम भी फिर उसी अनुसार मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए योग करने से पहले और बाद में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए।
पानी पिएं
योग करने से पहले पानी का सेवन जरूर करें। एकदम खाली पेट योग करना भी ठीक नहीं होता है इसलिए पानी पिएं। खाली पेट योग करने से कई बार शरीर में निर्जलीकरण की समस्या होती है, साथ ही ऊर्जा भी नहीं रहती है जिस वजह से योग करते ही हाथ- पैर ढीले पड़ जाते हैं।
चाय न पिएं
योग करने से पहले चाय न पिएं क्योंकि इसको पीने से भी शरीर में पानी की कमी होती है और आप बीच योग में ही थकने लग जाते हैं। योग करने के 15-20 मिनट बाद आप चाय का सेवन जरूर कर सकते हैं। उससे यह समस्या नहीं होगी।
इस तरह की चीजें खाएं
योग करने के बाद कुछ भी भारी न खाएं। योग करके 30 मिनट रूकें और उसके बाद दही, ड्रायफ्रूट्स, स्प्राउट्स, सलाद आदि का सेवन करना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। पराठे या कोई बाहरी चीज न खाएं। परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे।
शराब न पिएं
योग करने के बाद शराब का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपको बीमारियां भी हो सकती है इसलिए ऐसी गलती कभी न करें। यदि आप योग कर रहे हैं तब तो आपको शराब पीना ही नहीं चाहिए। ये आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देगी।