फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Weight Loss Tips Running or walking which is better for Reduce Fat disprj

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए रनिंग ही जरूरी, क्या तेज कदमों से चलने से भी कम होता है मोटापा?

Fri, 27 Sep 2024 09:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

वजन कम करने के लिए सुबह के वक्त दौड़ना या पैदल टहलना दोनों ही लाभकारी हो सकता है। रनिंग और वॉकिंग दोनों शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन सवाल है कि वजन घटाने के लिए रनिंग और वॉकिंग में ज्यादा फायदेमंद क्या है।
 

विज्ञापन
Weight Loss Tips Running or walking which is better for Reduce Fat disprj
पैदल चलना - फोटो : istock

विस्तार

Weight Loss Tips:  शरीर को फिट और सेहतमंद रखने के लिए रोजाना सुबह पैदल टहलने या रनिंग की सलाह दी जाती है। कई लोग वाॅक पर जाते हैं, तो कुछ रनिंग करते नजर आ जाते हैं। हालांकि कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि वॉक करने से ज्यादा  जल्दी वजन कम होता है या दौड़ लगाने से जल्दी मोटापा घटता है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते  हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि सुबह वॉक पर जाएं या रनिंग पर तो दोनों के अंतर और उनके फायदे व नुकसान के बारे में जान लें।

विज्ञापन


वजन घटाने के लिए क्या करें?

वजन कम करने के लिए सुबह के वक्त दौड़ना या पैदल टहलना दोनों ही लाभकारी हो सकता है। रनिंग और वॉकिंग दोनों शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन सवाल है कि वजन घटाने के लिए रनिंग और वॉकिंग में ज्यादा फायदेमंद क्या है।
विज्ञापन


रनिंग से कितनी कैलोरी बर्न होती है

वजन कम करने के लिए शरीर में जमा कैलोरी को बर्न किया जाता है। दौडने या पैदल चलने में से ज्यादा कैलोरी कैसे बर्न हो सकती है, ये जानकर आप वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रभावी तरीका अपना सकते हैं। रोजाना पैदल चलने की तुलना में दौड़ने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। अगर आपका वजन 72 किलो है तो 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाने से आपका वजन कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनिंग की शुरुआत वाॅक से करें

वैसे तो चलने की बजाय दौड़ने से दोगुनी तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है लेकिन इसकी शुरुआत आपको हमेशा वाॅक से ही करनी चाहिए। पैदल चलते हुए अपनी स्पीड को तेज करें। जब आपकी चलने की स्पीड बढ़ जाए तो रनिंग करना शुरू करें। इससे शरीर की चर्बी आसानी से घटेगी। जितना तेज़ आप दौड़ेंगे, उतनी ज्यादा कैलोरी  को बर्न किया जा सकता है। हालांकि रनिंग नियमित रूप से करें।


पैदल चलकर कैसे घटाने वसा?

वहीं प्रति घंटे की रफ्तार से 5 मील चलने की आदत को रूटीन में शामिल करें। इसे पावर वॉकिंग कहते हैं। इस तरीके से दौड़ने जितनी कैलोरी बर्न की जा सकती है। ध्यान रखें कि अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो रोजाना वॉक पर जाएं। ये हृदय की सेहत  और स्टेमिना को मजबूत बना सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed