फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Mans too have back pain these exercises are helpful to Get Rid of the Pain

मर्दों को भी होता है बैक पेन, ये टिप्स देंगे राहत

Thu, 02 Mar 2017 11:08 AM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Mans too have back pain these exercises are helpful to Get Rid of the Pain
- फोटो : demo pic

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत के लिए लोगों के पास बिलकुल भी समय नहीं है। यहीं कारण है कि आज की युवा पीढ़ी कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। जैसा की हम जानतें है, आज के समय का मानव अपने पुर्वजों के मुकाबले ज्यादा संवेदनशील है।

विज्ञापन


आज इंसान भौतिक सुख सुविधा पाने में इस कदर व्यस्त हो गया है कि उसके पास अपने शरीर का ध्यान रखने का समय ही नहीं है। अपने शरीर का ध्यान रखना मनुष्य की पहली प्राथमिकता है। लेकिन वह इस बिंदु पर ध्यान नहीं देता है। इसी वजह से वह दिनों दिन कमजोर होता जा रहा है। 
विज्ञापन


एक स्वास्थ्य व्यक्ति के अंदर प्राकृतिक रूप से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है। लेकिन आज के समय में ज्यादातर मर्द शारीरिक एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते हैं। मर्दों की स्वास्थ के प्रति अचेता ही उनकी बीमारियों का कारण है। आज के समय में मर्दों में पीठ का दर्द एक समान्य बीमारी बन गई है। जो लगभग हर किसी को है। पीठ के साथ साथ गर्दन का दर्द, जोड़ों का दर्द, पीठ के निचले हिस्सें में दर्द आदि एक सामान्य समस्या हो चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरसाइज से मिलेगी निजात

Mans too have back pain these exercises are helpful to Get Rid of the Pain

हम आपको ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। जिनकी रोजाना प्रैक्टिस से आप पीठ और उससे जुड़ी अन्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

पुल अप और पुल डाउन

पुल अप मशीन के ऊपर एक बार जुड़ा होता है। इस बार (डंडा) को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सीने को बाहर निकलते हुए धड़ को 30 डिग्री पर पीछे ढकेलें। सांस बाहर छोड़ते हुए बार को सीने से छुएं। इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं। 

रो- एक्सरसाइज

एक बेंच के दोनों ओर डंब्ल रख लें। अब बेंच पर अपना एक पैर घुटनों से मोड़कर रखें। इस हाल में शरीर का ऊपर हिस्सा जमीन के समानांतर हो जाएगा। अब दूसरे हाथ से उठाएं और उसे कुछ देर पकड़े रहें। इस क्रम को दोहराएं। इसी प्रकार अब इस प्रोसेस को दूसरे हाथ से भी करें। इस एक्सरसाइज की मदद से आप न केवल पीठ के दर्द ने मुक्ति पाएंगे। बल्कि आप अपने शरीर भी मजबूत होगा। 

कैट-कैमल स्ट्रेच

घुटने और हाथ के बल पर जमीन पर बैठें, और अपने शरीर को भी नीचे झुकाएं। यह एक्सरसाइज पूरी पीठ के लिए है। अब आप अपनी पीठ को छत की ओर घुमाएं। यह तब तक करें जब तक की पीठ में स्ट्रेच महसूस न हो। कई एक्सरसाइज को दो से तीन बार दोहराएं। इसकी मदद से आपकी पीठ में लचीलापन आएगा। 

चाइल्ड पोज
यह एक सामान्य सी एक्सरसाइज है जो कि पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इससे तनाव भी दूर होता है। इस एक्सरसाइज में अपने सिर को घुटनों के साथ जोड़कर इस अवस्था में बैठते हैं। जैसे कोई बच्चा गर्भ के दौरान मां के पेट में रहता है। अपने हाथों को हल्का छोड़ दें और पीछे की ओर ले जाकर इन्हें पैर के पास रखें। इसी अवस्था में कुछ देर तक रहें। इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed