फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Know how Aerial yoga is different from all other yoga

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे स्लिम होना चाहते हैं तो रोजाना करें ये योग

Sun, 03 Dec 2017 09:17 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Know how Aerial yoga is different from all other yoga
एरियल योग जिम्नास्टिक, एक्रोबेट्स और डांस का मिला-जुला रूप है, जो परंपरागत योग से थोड़ा अलग है। एक ऐसा योग है, जिसमें शरीर को सिल्क फैब्रिक से बांधा जाता है। फिर एक निश्चित ऊंचाई पर हवा में लहराते हुए अलग-अलग मूवमेंट के साथ इस योग को किया जाता है। इसमें पोस्चर का विशेष ध्यान दिया जाता है। जमीन पर योग करने से बिल्कुल अलग है यह योग। इसमें सांसों में पकड़ के साथ-साथ हाथ और पैरों के मूवमेंट का खास ख्याल रखना होता है।
विज्ञापन


बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में इस योग का महत्व बढ़ रहा है, तो इसकी वजह है इसके जरिये शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव, जो इस प्रकार हैं: लचीलापन बढ़ता है: विशेषज्ञों का कहना है कि इस योग के जरिये मसल्स मजबूत बनते हैं। स्पाइनल आैर कंधे ज्यादा लचीले बनते हैं। साथ ही इसे करने से पीठ और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। 
विज्ञापन

वजन कम होता है

Know how Aerial yoga is different from all other yoga
जब शरीर हवा में लटकता है, तो शरीर की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। शरीर पर दबाव पड़ता है और इससे वसा में कमी आती है। इस तरह शरीर का बढ़ता वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यानी इस योग को करने से वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 

तनाव में कमीः एरियल योग को करते हुए जब लटकते हैं, तो यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होती है। इस योग को करते  हुए शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है, जो कि तनाव और अवसाद कम करने के लिए जिम्मेदार तत्व है। यानी इस योग को करते समय पूरा ध्यान स्वयं पर केंद्रित रहता है और इस दौरान व्यक्ति तनावमुक्त होता है, जो सकारात्मक बदलाव के लिए बेहद जरूरी है।

एरियल योग के दौरान, शरीर के हर हिस्से को हवा में झूलते हुए आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है, इससे शरीर में खिंचाव महसूस होता है। साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूती के साथ आराम भी मिलता है। जब एरियल योग किया जाता है, तो शरीर में रक्तसंचार बेहतर तरीके से संभव हो पाता है, जो कि शरीर पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों का मुकाबला करता है और बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकता है। यदि आपका मन और तन आपस में तालमेल नहीं बैठा पा रहे हों, तो एरियल योग आपके लिए मुफीद है।

रिस्क भी कम नहीं

Know how Aerial yoga is different from all other yoga
यह एक एंटी ग्रेविटी योग है, जो योग का ही एक प्रकार है। इसे जमीन पर बैठकर करने की बजाय हवा में लटकते हुए करना होगा है। यह मूल रूप से न्यूयार्क में किया जाने वाला योग है, मगर शरीर को इससे मिलने वाले फायदों की वजह से आज यह भारत सहित कई देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। इस योग को करने के लिए सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के जरिये शरीर को जमीन से कई फुट ऊपर बांधा जाता है। इससे शरीर हवा में लटकने लगता है। इस स्थिति में अलग-अलग मूवमेंट किए जाते हैं।

इससे रक्तसंचार तेजी से सक्रिय होता है आैर पीठ व कमर के दर्द में आराम मिलता है। यह जितना फायदेमंद है उतना ही रिस्की भी है। चूंकि इसमें आप झूले की तरह झूल रहे होते हैं, इसलिए ज्यादा दबाव टेलबोन पर पड़ता है। अतः इस ओर खास सतर्क रहने की जरूरत होती है। इसलिए इसे किसी इंस्ट्रक्टर के निर्देशानुसार ही करना चाहिए। अन्यथा थोड़ी भी लापरवाही शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed