फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Collaboration between the hans foundation and Wockhardt Hospital

जन्मजात हृदय रोग: पैदा ही दम तोड़ देते हैं 10% नवजात, द हंस फाउंडेशन लड़ रहा इस बीमारी से जंग

Tue, 05 Jun 2018 09:05 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
 Collaboration between the hans foundation and Wockhardt Hospital
द हंस फाउनडेशन

विज्ञानं ने आज बहुत तरक्की कर ली है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अकेले भारत में 10 प्रतिशत नवजात शिशु जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की वजह जी नहीं पाते हैं। जन्मजात हृदय रोग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसा नहीं है कि चिकित्सकों के पास इस बीमारी का इलाज नहीं है, लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से पूरी दुनिया में शिशु मृत्यु बढ़ रही है। कई बार माता-पिता समझ ही नहीं पाते और जब तक उन्हें पता चलता है, तब तक बहुत देर हो जाती है। 

विज्ञापन


दरअसल, जन्मजात हृदय रोग से पीडित नवजात के पास ज्यादा समय नहीं होता है। कुछ केसों में तो नवजात के जन्म लेने के कुछ घंटों बाद या उसी दिन ऑपरेशन की जरुरत होती है। जन्मजात हृदयरोग से पीडित ज्यादातर नवजातों को जल्दी इलाज की जरुरत होती है। यह बेहद जरूरी है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए 'द हंस फाउंडेशन' (The Hans Foundation- THF)ने कदम आगे बढ़ाया है।    
विज्ञापन

 
'द हंस फाउंडेशन' ने जन्मजात हृदय रोग से लड़ने के लिए मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (नई दिल्ली) के साथ हाथ मिलाया है। इसका मकसद है जन्मजात हृदय रोग पीडि़तों को समय रहते इलाज मुहैया कराना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पूरे देश के जरूरतमंदों को इलाज कराना है मकसद 
'द हंस फाउंडेशन' अपने मिशन के तहत पूरे भारत के उन नवजातों और बच्चों को इलाज मुहैया करा रहा है, जो जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त हैं। ऐसे बच्चे और नवजात, जिनके माता-पिता उनका इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। 'द हंस फाउंडेशन' ऐसे बच्चों को साउथ मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल और दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की मदद से इलाज दे रहा है। 
  
'द हंस फाउंडेशन' ने 2016 में शुरू किया था  मिशन
'द हंस फाउंडेशन' ने 2016 में लिटिल हार्ट प्रोग्राम के तहत वॉकहार्ट हॉस्पिटल और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के साथ मिशन की शुरुआत की। 'द हंस फाउंडेशन' गरीबी रेखा के तहत आने वाले परिवारों को हार्ट सर्जरी के लिए वित्तीय मदद भी देने के साथ ही जरूरतमंदों का इलाज कराने में भी बढ़ चढ़कर कार्य कर रहा है।  

 
लिटिल हार्ट प्रोग्राम से जुड़ी अहम बातें 
लिटिल हार्ट प्रोग्राम के तहत 'द हंस फाउंडेशन' अब तक  140 सर्जरी करा चुका है। इस काम में वॉकहार्ट हॉस्पिटल, साउथ मुंबई और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली फाउंडेशन का साथ निभा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed