फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   benefits of shirshasana in hindi

याद्दाश्त बढ़ाने के साथ ही कई सारे फायदों का एक साथ लाभ उठाने के लिए जरूर करें ये आसन

Mon, 15 Mar 2021 08:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 15 Mar 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
benefits of shirshasana in hindi
शीर्षासन - फोटो : social media

सिर के बल किए जाना वाला आसन शीर्षासन कहलाता है। शीर्षासन कई सारी समस्याओं का एक इलाज है। मानसिक समस्याओं में तो यह बहुत ही प्रभावशाली है। युवावस्था में शीर्षासन जरूर करना चाहिए। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, साथ ही शरीर का पॉश्चर भी अच्छा रहता है। दिल व सांस संबंंधी समस्याओं का समाधान भी शीर्षासन से होता है। आइए जानते हैं शीर्षासन से जुड़ी अन्य लाभदायक जानकारी। 

विज्ञापन

शीर्षासन करने का तरीका-
शीर्षासन करने के लिए घुटनों को जमीन पर टिका दें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर मजबूती से रखें।  सिर को अपने दोनों हाथों के बीच में लाएं। अब धीरे-धीरे अपने पैरों की उंगलियों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं। फिरअपने पैरों को ऊपर की ओर बढ़ाएं। उन्हें जमीन से ऊपर बिल्कुल सीधा रखें। समान रूप से बाजुओं पर अपने वजन को संभालें। इस बीचअपनी पीठ को एकदम सीधा रखें। कम से कम 20-30 सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहें। साथ में लंबी गहरी सांस को लेते और छोड़ते रहना है।

विज्ञापन

नोट- यदि आप पहली बार शीर्षासन करने जा रहे हैं, तो दिवार का सपोर्ट या किसी व्यक्ति की मदद लेकर इस योगासन को पहले ट्राई करें और फिर धीरे-धीरे करने की आदत डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्षासन के लाभ-
शीर्षासन करने से सिर में रक्तसंचार बढ़ता है, जिससे कि मस्तिष्क अच्छे से कार्य करने लगता है और सभी इन्द्रिय-अंगों (आंख, कान,नाक आदि) के लिए लाभप्रद है। यह याददाश्त को सुधारने के साथ ही एकाग्रता को बढ़ाता है। महिलाओं में रजोनिवृत्ति से संबधित समस्याओं को भी यह सुधारता है। शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही मानसिक सुकून भी पहुंचाता है। 

शीर्षासन करते वक्त न करें ये गलतियां-
कोहनी बहुत चौड़ी रखना
कंधों के पीछे कूल्हों को लाना
सिर का गलत स्थान
हाथ और पैरों में समान्य गैप न रखना
श्वास का बहुत तेज होना
स्पाइनल पर अधिक भार देना

सावधानी-
महिलाएं रजोधर्म की अवधि में शीर्षासन न करेंं। यदि उच्च रक्तचाप की समस्या है, बार-बार चक्कर आते हैं तब भी इसे करने से बचें। गर्दन और रीढ़ संबंधी समस्याओं में बिना किसी योग प्रशिक्षक की मौजूदगी में इसका अभ्यास करने से बचें। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed