फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   benefits of paschimottanasana in hindi

कूल्हों की चर्बी को कम करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास और भी हैं फायदे

Wed, 17 Mar 2021 12:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 17 Mar 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
benefits of paschimottanasana in hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन को बैठकर किए जाने वाले महत्वपूर्ण आसनों में से एक माना जाता है। जो व्यक्ति बचपन से या नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करता है, बुढ़ापे में भी उसकी रीढ़ की हड्डी झुकती नहीं है। महिलाओं के लिए तो ये आसन बेहद लाभकारी है। वजन कम करने के लिए ये बेहद लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से गर्भाशय एवं मासिक धर्म संबंधी संमस्याओं से भी राहत मिलती है। इस आसन को करने से अनिद्रा संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलती है। आइए जानते हैं पश्चिमोत्तासन करने का तरीका एवं इसके अन्य लाभ। 

विज्ञापन

आसन को करने का तरीका-

सबसे पहले दोनों पैरों को बाहर की ओर फैलाते हुए जमीन पर बैठ जाएं। पैर की उंगलियों को आगे और चिपकाकर रखें। लंबी गहरी सांस लेते हुए अपनी बाहों को ऊपर उठाएं और जहां तक संभव हो शरीर को आगे की ओर झुकाकर पैरों की ऊंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें। शरीर को इतना झुकाने की कोशिश करें कि सिर घुटनों को छू ले। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो अपनी क्षमतानुसार करें। 

विज्ञापन

पश्चिमोत्तानासन के लाभ-

पश्चिमोत्तानासन का नियमित अभ्यास मन को शांत करता है और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। पाचन तंत्र में सुधार के लिए भी आप इस आसन को प्रतिदिन कर सकते हैं। इस आसन से उच्च रक्तचाप, अनिद्रा और बांझपन का भी उपचार किया जा सकता है। पेट और कूल्हों की चर्बी को कम करने के लिए यह आसन बेहद लाभकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट - यदि आपको अस्थमा, दस्त या पीठ में दर्द है तो इस आसन को करने से बचें। गर्भवती महिलाएं इसे न करें ।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed