फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World No Tobacco Day 2024 Date Theme History Significance in Hindi

World No Tobacco Day 2024: आज है विश्व तंबाकू निषेध दिवस, जानिए इस दिन को मनाने का कारण, इतिहास और थीम

Fri, 31 May 2024 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 May 2024 01:52 PM IST
सार

तंबाकू निषेध दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई, वहीं इस दिन का महत्व आदि के बारे में जानकर दूसरों को भी जागरूक किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास, महत्व और वर्ष 2024 की थीम।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2024 Date Theme History Significance in Hindi
धूम्रपान से फेफड़ों को खतरा - फोटो : istock

विस्तार

World No Tobacco Day 2024 : तंबाकू का सेवन सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। धूम्रपान मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। धूम्रपान व तंबाकू के नकारात्मक प्रभाव को जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन करते हैं। बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक हो सकता है। कुछ अध्ययनों में पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान को भी एक संभावित कारक बताया गया है। इसके अलावा तम्बाकू का उपयोग से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को तंबाकू के सेवन से रोकने के लिए इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। तंबाकू निषेध दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई, वहीं इस दिन का महत्व आदि के बारे में जानकर दूसरों को भी जागरूक किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास, महत्व और वर्ष 2024 की थीम।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुई विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू निषेध दिवस मनाने का फैसला लिया। इसका कारण था उस दौर में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होना। अगले वर्ष यानी 1988 में पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस अप्रैल माह में मनाया गया। हालांकि बाद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मई माह में मनाया जाने लगा।

कब मनाया जाता है तंबाकू निषेध दिवस

बाद में प्रतिवर्ष यह दिन 31 मई को मनाया जाने लगा। 1988 में मई के आखिरी दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाए जाने का एक प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद तंबाकू के सेवन को रोकने और इससे होने वाली समस्याओं से लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाने लगा।


तंबाकू निषेध दिवस 2024 की थीम

प्रतिवर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की एक खास थीम तय की जाती है।विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम 'वी नीड फूड-नॉट टोबैको' थी, जिसका उद्देश्य तंबाकू किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के बारे में जागरूक करना है। इस वर्ष तंबाकू निषेध दिवस 2024 की थीम Protecting Children From Tobacco Industry Interference यानी बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed