फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Music Day 2024 Theme Significance History and Wishes Messages in Hindi

World Music Day 2024: आज है विश्व संगीत दिवस, जानिए क्यों और कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत

Fri, 21 Jun 2024 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

विश्व संगीत दिवस संगीत प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जो संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।

विज्ञापन
World Music Day 2024 Theme Significance History and Wishes Messages in Hindi
विश्व संगीत दिवस - फोटो : Istock

विस्तार

World Music Day 2024: आज विश्व संगीत दिवस है। इसे फेटे डे ला म्यूजिक भी कहा जाता है। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले म्यूजिक डे का उद्देश्य संगीत की विविधता और इसके सांस्कृतिक महत्व को सेलिब्रेट करना और सभी प्रकार के संगीत को लोगों के बीच प्रसारित करना है। विश्व संगीत दिवस संगीत प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जो संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।

विज्ञापन


संगीत दिवस का इतिहास

इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांस में 1982 से हुई। फ्रांस के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और संगीतकार मॉरिस फ्लर्ट ने म्यूजिक डे इस विचार के साथ सेलिब्रेट किया कि सभी प्रकार के संगीत को एक दूसरे के साथ साझा किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर संगीत की प्रस्तुति दी जाए।
विज्ञापन


म्यूजिक डे 2024 की थीम

पिछले वर्ष विश्व संगीत दिवस 2023 की थीम 'म्यूजिक ऑन द इंटरसेक्शंस' है। विश्व संगीत दिवस की थीम हर साल बदलती है और संगीत के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती है। पिछली थीम्स में संगीत की विविधता, संगीत और स्वास्थ्य, और संगीत और शिक्षा जैसी बातें शामिल रही हैं। हालांकि इस वर्ष की थीम अभी पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत दिवस का उद्देश्य

इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को संगीत का आनंद लेने और स्वयं संगीत बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिन पेशेवर और शौकिया संगीतकारों दोनों के लिए होता है और सभी को इसमें भाग लेने का अवसर मिलता है। यह सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य स्थलों पर मुफ्त संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत को व्यापक जनता तक पहुँचाने का प्रयास करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed