World Blood Donor Day 2020: जानिए विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास
- हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाात दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने 2004 से इस दिन को मनाने की शुरुआत की। तब से हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस
- कार्ल लैंडस्टेनर वही साइंटिस्ट हैं जिन्होंने ब्लड ग्रुप सिस्टम से दुनिया को अवगत करवाया। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए कार्ल लैंडस्टेनर को 1930 में नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्ल लैंडस्टेनर का जन्मदिन 14 जून को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के दिन रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
कब पड़ती है खून की जरूरत
- जब शरीर में खून की मात्रा कम होने लग जाए तब खून की जरूरत पड़ती है। शरीर में रक्त की आपूर्ति को पूरा करने के लिए शरीर में खून चढ़ाया जाता है।
विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व
- विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक किया जाए।
- स्वेच्छा से रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में पर्यापत मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को आसानी से ब्लड मिल सके।
- रक्तदान करने से कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। देश-दुनिया में कई लोगों रोजाना खून की कमी से मर जाते हैं। इस दिन को मनाने से लोगों को याद दिलाया जा सकता है कि रक्तदान करना जरूरी है।