फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी ब्रोकली, जानिए इसके सेवन से होने वाले 7 बेहिसाब फायदे

Sat, 13 Jun 2020 11:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 13 Jun 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
7 health benefits of broccoli to reduce weight and constipation
ब्रोकली - फोटो : pexels

फूलगोभी की तरह दिखने वाली एक और गोभी होती है, जो हरे रंग की दिखती है। इस हरे रंग की गोभी को ब्रोकली कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रोकली भी गोभी की प्रजाति की ही एक सब्जी है। अंतर बस इतना है कि गोभी के मुकाबले ब्रोकली में ज्यादा मात्रा में फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं। ब्रोकली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सूप और सलाद में किया जाता है। अन्य गोभियों के अपेक्षा ब्रोकली दिखने में जितनी अलग है, ठीक उतनी ही फायदों से भरपूर भी है। आज हम आपको ब्रोकली से होने वाले बेहिसाब फायदों के बारे में बताएंगे।

7 health benefits of broccoli to reduce weight and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • ब्रोकली में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, मैगमिशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे कई सारे न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
7 health benefits of broccoli to reduce weight and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली ब्रोकली हरी सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से डायबिटीज मरीजों का इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 health benefits of broccoli to reduce weight and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्रोकली और गोभी में बहुत काम मात्रा में कैलोरीज पाई जाती है। उबली हुई गोभी खाकर वजन तेजी से कम किया जा सकता है। शरीर के आतंरिक सूजन को दूर करने के लिए उबले हुए गोभी के प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
7 health benefits of broccoli to reduce weight and constipation
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया
  • कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की रोकथाम में सहायक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed