फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   why men wear dirty underwear?

एक ही अंडरवियर को कई दिन तक क्यों पहनते हैं मर्द?

Fri, 17 Mar 2017 12:10 PM IST
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
why men wear dirty underwear?
आखिर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा साफ क्यों रहती हैं? अब यह कोई रहस्य नहीं रहा। इंटरनेट मार्केट रिसर्च पोर्टल YouGov के मुताबिक 93 फीसदी महिलाएं एक बार अंडरवियर पहनने के बाद धोती हैं, लेकिन 18 फीसदी पुरुष बिना धोए ही एक ही अंडरवियर कई बार पहनते हैं।
विज्ञापन


पोर्टल के सर्वे में कई पुरुषों ने इस बात को कबूला है कि वो एक ही अंडरवियर कई दिन तक पहने रहते हैं। महिलाओं ने सर्वे के रिजल्ट पर कहा, "मर्दों की इस आदत के बारे में जानकर बड़ी घिन आती है।'
विज्ञापन



- सर्वे में दावा किया गया है कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा गंदे रहते हैं।

- पुरुष एक ही बेडशीट को बिना धोए चार हफ्तों तक इस्तेमाल करते हैं।

- महिलाएं तीन हफ्तों तक ही एक ही बेडशीट उपयोग में लाती हैं ।

- मर्दों के डेस्क पर महिलाओं के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

- 78 फीसदी महिलाएं हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन 50 फीसदी पुरुष ही ऐसा करते हैं।

आखिर ऐसा क्यों है?

why men wear dirty underwear?
- मर्दों के डेस्क पर महिलाओं के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

- 78 फीसदी महिलाएं हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन 50 फीसदी पुरुष ही ऐसा करते हैं।

दर्शनशास्त्र की प्रोफेसर शरीन क्लफ का कहना है कि ऐसा बच्चों के साथ घरों में अलग-अलग व्यवहार के कारण है। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना में बच्चियों के कपड़े ज्यादा बदले जाते हैं।

प्रोफेसर क्लफ ने कहा कि लड़कियां लड़कों की तरह खेल में हिस्सा नहीं लेती हैं। माता-पिता लड़कियों के साथ घरों में ही ज्यादा खेलते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि बच्चियां बच्चों की तुलना में ज्यादा साफ रहती हैं। ऐसी आदतें उम्र बढ़ने के साथ भी बनी रहती हैं।

जानें महिलाओं का क्या है कहना?

why men wear dirty underwear?
इस सर्वे को लेकर महिलाओं का कहना है कि उन्हें बच्चों की परवरिश के वक्त इसका ख्याल रखना चाहिए। यदि आप भी सोचते हैं महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा गंदे रहते हैं तो इस रिपोर्ट को लोगों से साझा कीजिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed