फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   walnuts benefits for brain function depression research in california university

सुबह-सुबह खाएं ये छोटी सी चीज, दूर होगी दिमाग की हर बीमारी और नहीं होगा कभी डिप्रेशन

Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
walnuts benefits for brain function depression research in california university
walnut

बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा असर दिमाग पर डाला है। डिप्रेशन, फ्रस्ट्रेशन और नींद नहीं आने जैसी इंसोमेनिया की बीमारियां हमारे शरीर को इसी लाइफ स्टाइल के कारण मिली है। लाइफ स्टाइल के बदलाव के बीच सबसे अहम चीज है सही खान-पान। एक्सरसाइज ना होना अलग बात है लेकिन यदि काम के बोझ के बीच यदि पोषण से भरपूर खाना नहीं खा रहे हैं तो  इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है उसमें भी दिमाग पर। आइए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे खाकर आपके पास डिप्रेशन फटकेगा नहीं और तनाव के बीच आप दिमागी बीमारियों से भी बचेंगे।

विज्ञापन

 

walnuts benefits for brain function depression research in california university
sdfg
अमेरिका के कैलिफोर्निया विवि में हुए एक अध्ययन के मुताबिक यदि आप रोजाना एक अखरोट खा रहे हैं तो इससे आपके शरीर को मिलने वाली सबसे अहम जरूरत पूरी होगी। दरअसल, एक अखरोट रोजाना खाने वाले लोगों को डिप्रेशन का खतरा कम होता है। इस स्टडी के मुताबिक अखरोट आपके अंदर एकाग्रता का स्तर बेहतर करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

walnuts benefits for brain function depression research in california university
अखरोट - फोटो : getty images

बता दें कि यह स्टडी न्यूट्रेंट जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने माना कि अखरोट खाने से शरीर का एनर्जी लैवल और एकाग्रता का स्तर बढ़ता है। मीडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस विवि के चीफ रिसर्चर लेनोर अरब ने बताया कि इस स्टडी में शामिल तकरीबन 6 में से हर 1 व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार था।

 

विज्ञापन

walnuts benefits for brain function depression research in california university
AWE
अध्ययन बताता है कि अखरोट को लेकर पहले जो रिसर्च किया गया वह हार्ट पेशेंट के लिए किया गया। लेकिन बाद में इसे डिप्रेशन के लक्षणों पर फोकस किया गया। आपको बता दें कि इस स्टडी में 26000 से ज्यादा अमेरिकी युवाओं को शामिल किया गया।


 

walnuts benefits for brain function depression research in california university
sdfg
अध्ययन बताता है कि इस समय में बदलती लाइफ स्टाइल में जहां एक्सरसाइज करना जरूरी है वहीं खान-पान का ध्यान भी रखना सबसे जरूरी है। विशेष रूप से महानगरों में दूर-दराज के इलाकों में ऑफिस जाने वाले लोग पोषण से भरपूर खाना नहीं खा पाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed