फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   UP Amar Ujala Samwad 2026 motivational speaker gaur gopal das will attend amar ujala Samwad

Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला संवाद में युवाओं को सफलता के मंत्र देंगे मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास

Mon, 18 May 2026 07:42 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 18 May 2026 07:42 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2026: 18 और 19 मई को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP Amar Ujala Samwad 2026 motivational speaker gaur gopal das will attend amar ujala Samwad
अमर उजाला संवाद 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amar Ujala Samwad 2026: लखनऊ एक बार फिर बड़े विचारों, चर्चित चेहरों और प्रेरणादायक संवादों का गवाह बनने जा रहा है। अमर उजाला समूह अपने 78 वर्षों के गौरवशाली सफर के साथ अब स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते हुए राजधानी में ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


18 और 19 मई को होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा, खेल और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इस आयोजन का सबसे खास आकर्षण मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक विचारक गौर गोपाल दास का सत्र माना जा रहा है, जहां वे युवाओं और समाज के बीच अपने अनुभव साझा करने के साथ सफलता और जीवन संतुलन के मंत्र देंगे।
विज्ञापन


युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं गौर गोपाल दास

राजधानी लखनऊ में होने जा रहा ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। कार्यक्रम में देशभर की चर्चित हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी, लेकिन लोगों की खास दिलचस्पी मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास को सुनने में दिखाई दे रही है। अपनी सरल भाषा, सकारात्मक सोच और जीवन से जुड़े गहरे संदेशों के लिए मशहूर गौर गोपाल दास युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज

सोशल मीडिया पर करोड़ों व्यूज पाने वाले उनके वीडियो अक्सर रिश्तों, मानसिक शांति, सफलता और जीवन के उद्देश्य पर आधारित होते हैं। कार्यक्रम में वे अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि किस तरह जीवन में संतुलन बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है। उनके विचार खासकर युवाओं और प्रोफेशनल लाइफ में संघर्ष कर रहे लोगों को नई दिशा देने का काम करते हैं।

कैसा है इनका व्यक्तिगत जीवन?

महाराष्ट्र में जन्मे गौर गोपाल दास ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन बाद में उन्होंने आध्यात्मिक जीवन का रास्ता चुना। वर्ष 1996 में नौकरी छोड़कर वे इस्कॉन से जुड़ गए। पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से वे सात्विक जीवनशैली अपनाते हुए लोगों को जीवन प्रबंधन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

गौर गोपाल दास लेखक और फिल्ममेकर के रूप में भी पहचान रखते हैं। उनकी चर्चित पुस्तकों में जीवन के उद्देश्य, रिश्तों और मानसिक संतुलन जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों अनुयायी हैं, जो उनके विचारों को लगातार सुनते और साझा करते हैं।


कार्यक्रम में शामिल रहेंगे ये अतिथि

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर, श्वेता त्रिपाठी, नवजोत सिंह सिद्धू, संग्राम सिंह और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भी विभिन्न सत्रों में शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed