फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   World Best Cities To Visit in 2025 5th Rank Pink City Jaipur Travel Guide Hindi Tourist Place in Jaipur Disprj

World 5th Best City 2025: इटली को पीछे छोड़ जयपुर बना दुनिया का पांचवां सबसे बेहतरीन शहर, जानिए वजह

Sat, 26 Jul 2025 04:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

World 5th Best City 2025: यहां जानिए जयपुर को दुनिया के बेस्ट शहरों में शामिल करने के पीछे कौन-कौन से कारण हैं, ताकि आप भी अगली ट्रिप पर जब जयपुर जाएं तो समझ सकें, इसके टाॅप पांच शहरों में शामिल होने की असल वजह।

विज्ञापन
World Best Cities To Visit in 2025 5th Rank Pink City Jaipur Travel Guide Hindi Tourist Place in Jaipur Disprj
जयपुर - फोटो : amar ujala File

विस्तार

World 5th Best City 2025 Jaipur: जयपुर ने एक बार फिर दुनिया को अपनी शान-ओ-शौकत से चौंका दिया है। Travel + Leisure की World Best Cities 2025 की सूची में जयपुर ने 91.33 स्कोर के साथ 5वां स्थान हासिल किया है। इस रैंक तक पहुंचने के लिए जयपुर ने इटली के फ्लोरेंस जैसे ऐतिहासिक शहर को भी पीछे छोड़ दिया है। जयपुर महज एक शहर नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो इतिहास, संस्कृति, शाही ठाट-बाट और आधुनिकता को एक साथ समेटे हुए है। जयपुर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही ऐतिहासिक स्लों के लिए मशहूर है। यहां की संस्कृति, परंपरा और खानपान सभी कुछ खास है। आइए जानते हैं कि जयपुर को दुनिया के बेस्ट शहरों में शामिल करने के पीछे कौन-कौन से कारण हैं, ताकि आप भी अगली ट्रिप पर जब जयपुर जाएं तो समझ सकें, इसके टाॅप पांच शहरों में शामिल होने की असल वजह।

विज्ञापन



गुलाबी नगरी की शाही विरासत

जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है और इसका नाम ही इसकी पहचान है। जयपुर शहर की बाजारें, घर, दुकानें सबकुल गुलाबी रंग से रंगी हैं। यहां की हवेलियां, महल और स्मारक जैसे हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल और आमेर किला इतिहास के पन्नों को जीवंत करते हैं। ये जगहें पर्यटकों को भारत की शाही संस्कृति से रूबरू कराती हैं।
विज्ञापन



संस्कृति और हस्तशिल्प का संगम

जयपुर सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए है। राजस्थानी लोक संगीत, कठपुतली शो, गहनों की नक्काशी और हाथ से बनी पेंटिंग्स ने इसे एक सांस्कृतिक राजधानी बना दिया है। बापू बाजार, जोहरी बाजार और त्रिपोलिया बाजार जैसे बाजार शॉपिंग लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जायके का शहर

यहां का खाना भी इसकी पहचान है। दाल बाटी चूरमा, घेवर, मावा कचौरी और लाजवाब कढ़ी पकौड़ी जैसी पारंपरिक डिशेज आपको यहां बार-बार खींच लाएंगी। कई पर्यटक तो यहां जयपुर के स्थानीय स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। कई फूड ब्लॉगर भी जयपुर के स्ट्रीट फूड की तारीफ करते नहीं थकते।


मेहमान-नवाजी और शाही स्वागत

जयपुर में दुनिया के सबसे बेहतरीन होटल्स हैं, जिनमें रामबाग पैलेस, ताज जयमहल और समोद हवेली जैसे नाम शामिल हैं। यहां का आतिथ्य सत्कार एक प्रमुख कारण है जिससे इसे बेस्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किया गया। यहां की पारंपरिक मेहमानों के स्वागत की शैली और शाही मेहमान नवाजी से खुश होकर लोग यहां बार-बार आना पसंद करते हैं।



फोटोग्राफी के लिए लोकप्रिय जगह

आज का दौर सोशल मीडिया का है, जिसमें पर्यटन स्थलों के रील और तस्वीरे देख लोग आकर्षित होते हैं। लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जो इंस्टाग्राम फेंडली हों। जयपुर की हर दीवार, हर गली एक परफेक्ट फोटो फ्रेम जैसी लगती है। यही कारण है कि यहां आने वाले हर टूरिस्ट के पास जयपुर की खूबसूरत तस्वीरें होती हैं। हवा महल की खिड़कियों से लेकर नाहरगढ़ फोर्ट की संध्या तक, हर लम्हा इंस्टा-परफेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed