फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रों में जाना चाहते हैं वैष्णों देवी, रेलवे ने की है ये विशेष व्यवस्था

Tue, 02 Apr 2019 12:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
weekly special train starting from 4 april 2019 for vaishno devi
इस साल का पहला नवरात्र शुरू होने वाला है। लोग ढेर सारी तैयारियों में लगे हुए हैं। घर में कलश स्थापना से लेकर लेकर अष्टमी और नवमी पूजन, हवन, कंचक तक काफी काम होते हैं। साथ ही, कुछ लोग माता के दर्शन करने वैष्णो देवी भी जाते हैं। उनके लिए ये खास खबर है क्योंकि 4 अप्रैल 2019 से वैष्णो देवी जाने के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन शुरू होने वाली है। 
weekly special train starting from 4 april 2019 for vaishno devi

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 4 अप्रैल से 06521/06522 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का विस्तार वैष्णो देवी कटरा तक करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नवरात्र के पावन दिनों में माता के दर्शन के लिए जानेवाले भक्तों की संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है। 

weekly special train starting from 4 april 2019 for vaishno devi
रेलवे की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06521 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 4 अप्रैल से 20 जून तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:30 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। ये ट्रेन शनिवार को सुबह 3:50 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और उसी दिन शाम 6:50 बजे वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly special train starting from 4 april 2019 for vaishno devi
वापसी के लिए 06522 वैष्णो देवी कटरा-यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 8 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को वैष्णो देवी कटरा से सुबह 5:40 बजे शुरु होगी और तीसरे दिन दोपहर 3:00 बजे स्ववंतपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
weekly special train starting from 4 april 2019 for vaishno devi
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, तीन एसी 3-टीयर, छह स्लीपर क्लास, दो सामान्य श्रेणी और दो विकलांग-अनुकूल द्वितीय श्रेणी कोच हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed