{"_id":"5d57f0f58ebc3e89ec3b650a","slug":"visit-sangster-lake-known-as-madhuri-dixit-lake-in-arunachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में स्थित है 'माधुरी दीक्षित झील', जहां सिर्फ भारतियों को जाने की है इजाजत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
देश में स्थित है 'माधुरी दीक्षित झील', जहां सिर्फ भारतियों को जाने की है इजाजत
Sat, 17 Aug 2019 05:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Facebook
भारत में खूबसूरती की कमी नहीं है। जहां नजर घुमाएंगे वहीं कला और प्रकृति के अद्भुत उदहारण देखने को मिलेंगे। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर धरती पर स्वर्ग के दर्शन हो जाएंगे। सबसे अनोखी बात तो ये है कि यहां स्थित झील को माधुरी दीक्षित झील भी कहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, इस झील के पास माधुरी दीक्षित का एक गाना फिल्माया गया था, जिसके बाद लोग सांगेसर झील को माधुरी झील कहने लगे। समुद्र तल से 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित सांगेसर झील भूकंप की वजह से बनी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार ये झील अपनी वर्तमान जगह से कुछ दूरी पर स्थित थी। मगर टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने के कारण झील आज अपनी जगह से खिसक गई। जिसकी वजह से देवदार के जंगल का एक बड़ा हिस्सा पानी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी पेड़ों के ऊपरी हिस्से बड़े अजीब तरह से पानी की सतह के ऊपर निकले हुए देखे जा सकते हैं। झील भारत-चीन सीमा के करीब स्थित है और झील देखने के लिए आपको जिला आयुक्त से इजाजत लेनी होगी। तवांग से इस झील तक पहुंचने में दो घंटे लगेंगे और केवल भारतीयों को ही इस झील तक जाने की अनुमति है।