फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 वो खूबसूरत जगह जहां घूमने के लिए सिर्फ 2 दिन हैं काफी

Wed, 10 Apr 2019 12:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
top 5 amazing places near delhi to visit in weekend
घूमने के लिए तो हर व्यक्ति झट से तैयार हो जाता है लेकिन बात फंसती है 'कहां जाएं' को लेकर। लंबा वीकेंड भी हो जाये तो सोचने में ही निकल जाता है। आखिर में आप अपने शहर में शॉपिंग करके वापस घर चले आते हैं। आज हम बताएंगे उन स्थानों के विषय में जो आपके लिए नया अनुभव होगा। खास बात ये है कि इन जगहों पर आप 2 दिन में यात्रा कर नई एनर्जी, सुकून और अनुभव के साथ वापस अपने काम पर लौट सकते हैं। 


 
top 5 amazing places near delhi to visit in weekend
लैंसडाउन
उत्तराखंड के गढ़वाल में बसा पहाड़ी लैंसडाउन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।  यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। ये पूरा इलाका खूबसूरत होने के साथ-साथ शांत भी है। गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम, सनसेट पाॅइंट जैसी जगहों पर घूमने के साथ यहां ट्रैकिंग, बाइकिंग, जैसे एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं। ये दिल्ली से 270 किमी की दूरी पर है यहां पहुंचने में लगभग 5-6 घंटे का समय लगेगा। 
top 5 amazing places near delhi to visit in weekend
धर्मकोट
हम सभी ने धर्मशाला और मेक्लोडगंज के बारे में सुना है, लेकिन मेक्लोडगंज के ऊपर पहाड़ी पर धर्मकोट नाम का एक और हिमालय बसा है. ये कम भीड़ वाला प्यारा सा गांव है। इस जगह के कैफे आपके मन को लुभा जाएंगे।  पास्ता और हर्बल चाय के साथ आप अकेले भी यहां समय बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 amazing places near delhi to visit in weekend
भरतपुर
अगर आप पहाड़ों पर नहीं जाना चाहते तो भरतपुर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।  दिल्ली के करीब एक और अद्भुत जगह,  यहां के बर्ड सेंचुरी में आपको प्रकृति के कई अनोखे दृश्य देखने को मिल सकते हैं। 18वीं शताब्दी के चमत्कारों में से एक लोहागढ़ फोर्ट भी पास में ही है। यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए यहां पहुंचने में सिर्फ 4 घंटे का समय लगेगा। 
विज्ञापन
top 5 amazing places near delhi to visit in weekend
शोघी
शिमला-अंबाला हाइवे से 13 किमी दूर ये हिल स्टेशन है। ओक के विशाल पेड़ों के बीच दिल खुश हो जाएगा आपका यहां घूमकर। ट्रेकिंग और बर्ड वाॅचिंग के लिए बेस्ट विकल्प है शोघी। इसके अलावा, टहलते हुए आप प्रकृति की खूबसूरती का अनुभव तो करेंगे ही। साथ में लोकल फलों से बनी चीजें सिरप, जैम, जेली और जूस को बिना मिलावट चख सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed