फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Shardiya Navratri 2025: Best Garba and Dandiya Nights in Delhi NCR and How to Get Entry Navratri 2025

Garba Nights: दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर होता है भव्य गरबा-डांडिया नाइट्स, जानें कैसे मिलती है एंट्री

Sat, 13 Sep 2025 04:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

Garba and Dandiya Nights in Delhi NCR :  अगर आप भी इस बार गरबा-डांडिया का मज़ा लेना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की इन खास जगहों की सैर जरूर करें। यहां न सिर्फ धमाकेदार आयोजन होते हैं, बल्कि आपको एंट्री पास से लेकर ड्रेस कोड तक सब कुछ पहले से जानना जरूरी है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025: Best Garba and Dandiya Nights in Delhi NCR and How to Get Entry Navratri 2025
नवरात्रि में गरबा - फोटो : Adobe

विस्तार

Garba and Dandiya Nights in Delhi NCR :  शारदीय नवरात्रि का मौसम आते ही दिल्ली-एनसीआर की रातें ढोल की थाप, झिलमिलाती लाइट्स, भजनों की धुन से गुंजायमान हो उठती हैं। पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सजे लोग गरबा और डांडिया नाइट्स में शामिल होते हैं। नवरात्रि में इस तरह के भव्य आयोजन और नज़ारा हर किसी का दिल जीत लेता है। इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। अगर आप भी इस बार गरबा-डांडिया का मज़ा लेना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की इन खास जगहों की सैर जरूर करें। यहां न सिर्फ धमाकेदार आयोजन होते हैं, बल्कि आपको एंट्री पास से लेकर ड्रेस कोड तक सब कुछ पहले से जानना जरूरी है।

विज्ञापन



दिल्ली हाट 

राजधानी दिल्ली के एनआई के में स्थित दिल्ली हाट में नवरात्रि के दौरान भव्य गरबा और डांडिया इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। यहां स्टॉल्स, लाइव म्यूजिक और गुजराती फूड का भी मज़ा मिलता है। इस वर्ष 27 और 28 सितंबर 2025 को 'गरबा डेजल 2.0' का आयोजन हो रहा है। आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग या ऑन-द-स्पॉट पास से एंट्री कर सकते हैं। टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 449 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


नोएडा स्टेडियम

नोएडा स्टेडियम का गरबा फेस्ट उत्तर भारत का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। बॉलीवुड गायक और लाइव बैंड्स यहां की जान होते हैं। यहां आयोजित गरबा नाइट्स में शामिल होने के लिए प्री-बुकिंग जरूरी है। टिकट के लिए 1000 रुपये से 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका गार्बा नाइट्स

द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बड़े ग्राउंड्स में हर साल हजारों लोग गरबा-डांडिया खेलने आते हैं। इसके पास ऑनलाइन पोर्टल और लोकल इवेंट साइट्स से मिल जाते हैं, जिसके लिए आपको 500 रुपये से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

जेएलएन स्टेडियम

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 से 28 सितंबर तक भव्य आयोजन हो रहा है। राॅक एन ढोल शुभारंभ नाम के इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए टिकट पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यहां 800 रुपये के शुरुआती टिकट की कीमत है।

पैसिफिक माॅल

एनएसपी पीतमपुरा स्थिति पैसिफिक माॅल में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक पैसिफिक डांडिया नाइट का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। 800 रुपये का टिकट मिल रहा है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पास प्राप्त कर सकते हैं। 


रोहिणी और जनकपुरी गरबा पंडाल

यहां परंपरागत गरबा नाइट्स होती हैं जहां परिवार, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल होते हैं। ज्यादातर एंट्री फ्री ही रहती है या फिर पास की कीमत तुलनात्मक तौर पर कम ही होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed