फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में भगवान राम ने हनुमान जी को रहने के लिए दिया था ये स्थान, दर्शन करने से दूर होते हैं सभी कष्ट

Wed, 05 Aug 2020 09:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 05 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan date hanuman garhi temple mandir ayodhya uttar pradesh facts history importance and significance
हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में 5 अगस्त, बुधवार को भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इस दिन का कई वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। अयोध्या भगवान राम की पावन जन्मभूमि है। आज हम आपको उस स्थान के बारे में बताएंगे जो भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद अपने प्रिय भक्त हनुमान जी को रहने के लिए दिया था। हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं। आइए जानते हैं उस स्थान के बारे में...

ram mandir bhumi pujan date hanuman garhi temple mandir ayodhya uttar pradesh facts history importance and significance
हनुमानगढ़ी भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का भव्य मंदिर है - फोटो : अमर उजाला

हनुमानगढ़ी

  • हनुमानगढ़ी भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का भव्य मंदिर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह वही स्थान है जो भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद हनुमान जी को रहने के लिए दिया था। हनुमानगढ़ी हनुमान जी के प्रमुख मंदिरों में से एक है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हनुमागढ़ी की दूरी तकरीबन 100 किमी है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति बलिष्ठ और लाल रंग में विराजमन है।
ram mandir bhumi pujan date hanuman garhi temple mandir ayodhya uttar pradesh facts history importance and significance
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अयोध्या आने पर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने होते हैं - फोटो : social media

भक्त सबसे पहले जाते हैं हनुमानगढ़ी

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अयोध्या आने पर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस समय भगवान राम ने हनुमान जी को ये स्थान भेंट किया था उसी समय ये अधिकार भी दिया था कि जो भी भक्त अयोध्या आएंगे वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन- पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan date hanuman garhi temple mandir ayodhya uttar pradesh facts history importance and significance
हनुमान जी के इस पावन स्थान में अलग ही शांति की अनुभूति होती है - फोटो : social media

मंदिर की रूपरेखा

  • हनुमान जी के दर्शन के लिए 76 सीढ़िया पार करनी होती हैं। यहां पर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा हमेशा फूल- मालाओं से सुशोभित रहती है। मंदिर की दीवारों में हनुमान चालीसा की चौपाइयां सुशोभित हैं। हनुमान जी के इस पावन स्थान में अलग ही शांति की अनुभूति होती है। भक्तजन मंदिर परिसर में बैठकर राम नाम का सुमिरन और सुंदर कांड का पाठ भी किया करते हैं।
विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan date hanuman garhi temple mandir ayodhya uttar pradesh facts history importance and significance
हनुमान गढ़ी में हनुमान जी की प्रतिमा दक्षिण मुखी है - फोटो : social media

खास है हनुमान जी का यह मंदिर

  • हनुमान गढ़ी में हनुमान जी की प्रतिमा दक्षिण मुखी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां दर्शन करने और हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है और हनुमान जी की कृपा से जीवन में समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed