फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े-बड़े किले, संस्कृति और पहनावे के लिए मशहूर है राजस्थान, जानें यहां के प्रमुख स्थानों के बारे में

Sun, 12 Apr 2020 08:24 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 12 Apr 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
rajasthan tourism famous amazing places

राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है। यहां के बड़े-बड़े किले,संस्कृति और पहनावे की झलक देखते ही बनती है। क्षेत्रफल के आधार पर यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। इस खूबसूरत शहर की राजधानी जयपुर है और इसके पश्चिम में थार मरुस्थल है। इसी भाग में लूनी, बांड़ी आदि नदियां हैं, जो वर्षा के कुछ दिनों को छोड़कर प्राय: सूखी रहती हैं। राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी अरावली श्रेणी है। आज हम आपको राजस्थान के पांच खूबसूरत शहरों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

rajasthan tourism famous amazing places
जयपुर
  • जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी पहचाना जाता है। आमेर का किला, बिरला मंदिर, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल यहां के प्रमुख स्थान हैं। यहां पर कई सुंदर हवेलियां और किले भी देखने को मिलते हैं।

 

rajasthan tourism famous amazing places
जोधपुर
  • जोधपुर को राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर कहा जाता है। मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, घंटा घर पैलेस, कल्याण झील यहां के मशहूर स्थान हैं। यहां पर मौजूद जैन मंदिर भी खासा आकर्षण का केंद्र है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan tourism famous amazing places
चितौडगढ़
  • चितौडगढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ माना जाता है। यह शहर बेराच नदी के किनारे बसा हुआ है। जौहर के आग में खुद को तपाने वाली रानी पद्मावती का महल यहीं बना हुआ है। राणा कुम्भ का महल, जौहर मेला ,कालिका मंदिर यहां के कुछ प्रमुख स्थान हैं। बता दें यहां मौजूद कालिका मंदिर एक समय में सूर्य मंदिर के नाम से पहचाना जाता था। समय के साथ जिसका नाम बदलकर कालिका मंदिर रख दिया गया।   


 
विज्ञापन
rajasthan tourism famous amazing places
अजमेर
  • अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है। अरावली पहाड़ियों के बीचों- बीच बसे इस शहर के आस पास के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा यहां के पुष्कर में भी दुनिया का अकेला ब्रम्हा जी का मंदिर है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed