फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शांति और सुकून वाले शहर बनारस की इन जगहों को नहीं देखा तो सफरनामा रह जाएगा अधूरा

Mon, 09 Sep 2019 04:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 09 Sep 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
must visit places in varanasi once in life

निर्मल गंगा की तरह पवित्र शिव की नगरी काशी, जहां मोक्ष पाने के लिए वृद्धावस्था में लोग अक्सर जाने की इच्छा रखते हैं। इस शहर का सबसे ज्यादा महत्व काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर है लेकिन इस मंदिर के अलावा यहां कई अन्य जगह हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। देश विदेश में तो कई जगह यात्रा की होगी लेकिन अभी तक अगर काशी यात्रा नहीं कर पाए हैं तो सफरनामा अधूरा रह जाएगा। आज हम आपको काशी की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर घुमक्कड़ी को एक बार जरूर जाना चाहिए। 


 
must visit places in varanasi once in life

तुलसी मानस मंदिर की अपनी अलग ही खासियत है। यहां जो भी दर्शनार्थी आते हैं वो यहां के हो जाते हैं। तुलसी मानस मंदिर की सभी दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां लिखी हैं। मान्यताओं के अनुसार वर्ष 1964 में कोलकाता के एक व्यापारी रतनलाल सुरेका ने तुलसी मानस मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने किया था। तुलसी मानस मंदिर जाने के लिए आप वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर दुर्गाकुंड जाएं। स्टेशन से सात किमी की दूरी पर स्थित दुर्गाकुंड के पास मंदिर है।

must visit places in varanasi once in life
विश्वास करना मुश्किल हैं लेकिन अपने घाटों को लेकर मशहूर वाराणसी में कुल 84 घाट हैं। देश से लेकर विदेश तक के लोग काशी के घाटों को देखने आते हैं। यहां आने पर लोग गंगा में स्नान करते हैं और यहां पर बोटराइड भी करते हैं। बनारस के घाटों पर होने वाली आरती का मनोरम नजारा जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
must visit places in varanasi once in life
बनारस में सारनाथ म्यूजियम, वर्चुअल म्यूजियम और भारत कला भवन म्यूजियम है। यहां आने पर इनको जरूर देखना चाहिए। इन म्यूजियम के जरिए आपको काशी की कला, धर्म और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
must visit places in varanasi once in life
बनारस का रामनगर किला काफी मशहूर है। इसका इस्तेमाल कई फिल्मों में भी किया गया। किले से गंगा नदी और घाट का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। रामनगर किले का निर्माण 1750 में राजा बलवंत सिंह ने करवाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed