फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   tajmahal building surround the world

केवल आगरा में नहीं इन जगहों पर भी है ताजमहल की परछाई , खूबसूरती को करती हैं बयां

Thu, 20 Dec 2018 10:15 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Thu, 20 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
tajmahal building surround the world
ताजमहल पूरे दुनिया में प्यार की निशानी के लिए मशहूर है - फोटो : social media

ताजमहल पूरे दुनिया में प्यार की निशानी के लिए मशहूर है। शाहजहां ने बेगम मुमताज की याद में ताजमहल को बनवाया था। ताज का दीदार करने देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते है। सफेद संगमरमर के चमकीले पत्थर से बनी ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार है। बता दें ताजमहल जब बनकर तैयार हुआ शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले सभी कारीगरों का हाथ कटवा दिया था, कि भविष्य में दूसरा ताजमहल ना बनाया जा सकें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनकी सोच को लोगों ने बदल दिया। आज ताजमहल जैसी कई इमारत दुनिया में बनी है जो हू बहू ताजमहल जैसी नजर आती है। ताज जैसी जुड़वा इमारतें भारत में ही नहीं विदेशों में भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

tajmahal building surround the world
शाहजहां  के परपोते ने अपनी मां की याद में बनवाया था - फोटो : social media

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मकबरा बना हुआ है जिसे वहां के लोग बीवी का मकबरा कहते है। इस मकबरे को शाहजहां के परपोते ने अपनी मां की याद में बनवाया था। जिनका नाम था, दिलसार बानो बेगम इसके गुम्बद पर सिर्फ पत्थर लगाया गया है। बाकी सभी दीवारों को मिट्टी से बनाया गया है। इसे छोटा ताजमहल कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

tajmahal building surround the world
शाहजहां के अलावा एक व्यक्ति और भी है जो अपनी पत्नी से बेपनहा मोहब्बत कराता था - फोटो : social media

शाहजहां के अलावा एक व्यक्ति और भी है जो अपनी पत्नी से बेपनहा मोहब्बत कराता था। बुलंदशहर के फैजल अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता थे। थ्रोट कैंसर से 2011 में पत्नी की मौत हो गई जिसके बाद उसने अपनी पूरी कमाई उस मकबरा को बनाने में लगा दी जो ताजमहल जैसा दिखता है। हालांकि अभी तक संगमरमर नहीं लगवा पाया है। 

विज्ञापन

tajmahal building surround the world
भारत से सटे बंग्लादेश में भी ताजमहल बना हुआ है - फोटो : social media

भारत से सटे बंग्लादेश में भी ताजमहल बना हुआ है। जिसे फिल्म डायरेक्टर असनुल्ला द्वारा बनवाया गया है। दरअसल असनुल्ला भारत घूमने आएं थे और ताजमहल की कहानी से बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने अपने देश में ताजमहल बनवा दिए। हालांकि इस ताजमहल को प्यार की निशानी के लिए नहीं बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed