फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खूबसूरत बीचों वाले देश में पूरे पांच दिन ठहरने का सुनहरा मौका, बजट ट्रिप को जाने न दें हाथ से

Fri, 28 Jun 2019 04:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 28 Jun 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
irctc offers 5 days trip to Indonesia in budget

यात्रा एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते साथ ही मस्ती, एडवेंचर, खूबसूरती, वादियां, नई और अनोखी चीजें दिमाग में घूमने लगती हैं। जब बात विदेश घूमने की हो तो फिर पूछिए मत सबके मन में एक अलग ही उत्साह रहता है। फिर देर किस बात की आपकी सुविधाओं और बजट को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी जबरदस्त टूर पैकेज दे रहा है जिससे आपकी विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। 

irctc offers 5 days trip to Indonesia in budget
इस पैकेज में आप इंडोनेशिया की सैर कर सकते हैं, बाली जैसे दुनिया के प्रसिद्ध आइलैंड पर छुट्टियां मना सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको मात्र 45 हजार रुपए खर्च करने होंगे। अपने मनमोहक बीचों की खूबसूरती के लिए मशहूर इंडोनेशिया सस्ता भी हैं यानी आप यहां शॉपिंग भी कर सकते हैं। 
 
irctc offers 5 days trip to Indonesia in budget
समुद्री किनारों पर बने ऐतिहासिक मंदिर, पारंपरिक संगीत और नृत्य यहां दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करता है। इंडोनेशिया का आइलैंड बाली दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आइलैंड्स में से एक है। इंडोनेशिया का यह टूर 5 दिन का रहेगा। टूर की शुरुआत केरल राज्य के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगी। यात्रियों को 10 अगस्त 2019 की रात 9:30 बजे तक एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करना होगा। रात 12:20 की फ्लाइट से यात्री बाली जाएंगे। इंडोनेशिया ट्रिप पर जाने के लिए 49,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, दो लोगों की बुकिंग प्रति व्यक्ति 45 हजार 100 रुपए का खर्च आएगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए भी यह खर्च 45 हजार 100 रुपए है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers 5 days trip to Indonesia in budget
टूर पैकेज के तहत यात्रियों के इकॉनमी क्लास से सफर कराया जाएगा। 4 रात होटल में ठहरेंगे और बाली में नाश्ता होगा। साथ ही भारतीय रेस्त्रां में लंच और डिनर का होगा। खाने में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प होंगे। साइट सीइंग के लिए एसी गाड़ी का इंतजाम है और प्रति व्यक्ति हर रोज 1 लीटर पीने का पानी उपलब्ध होगा। साथ ही इसमें टूर गाइड और टूर मैनेजर की फीस के साथ ही सभी सर्विस टैक्स शामिल हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed