फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   International Yoga Day 2025 Yoga Travel Ideas Explore These Yoga-Inspire Travel Ideas

International Yoga Day 2025: योग करते-करते घूम लीजिए भारत की ये शांत जगहें, शरीर और आत्मा दोनों हो जाएंगे खुश

Fri, 20 Jun 2025 02:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

Yoga-Inspire Travel Ideas: यहां कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप योग व ध्यान कर सकते हैं। इन स्थानों पर योग और प्रकृति के संग आप पूरी तरह से रिचार्ज हो सकते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 Yoga Travel Ideas Explore These Yoga-Inspire Travel Ideas
योग और यात्रा - फोटो : Adobe

विस्तार

Yoga-Inspire Travel Ideas : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग सिर्फ योगासन करने या मैदान में जुटने का मौका नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा दिन है जब हम अपने तन, मन और यात्रा प्रेम तीनों को एक साथ जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आप फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं और घूमने के भी शौकीन हैं, तो योग से प्रेरित यात्रा आपके लिए परफेक्ट है। यहां कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप योग व ध्यान कर सकते हैं। इन स्थानों पर योग और प्रकृति के संग आप पूरी तरह से रिचार्ज हो सकते हैं।

विज्ञापन


योग से प्रेरित यात्रा आइडियाज


ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग की राजधानी माना जाता है। जब भी योग और यात्रा की बात होती है तो सबसे पहले ऋषिकेश का नाम आता है। योग की नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे साधना, साइलेंस रिट्रीट और ध्यान का अनुभव लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि पहाड़ों की गोद में योग और ध्यान के लिए भी बेहतरीन स्थल है। यहां योगाभ्यास के साथ मोनास्ट्री विजिट्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

 


पंचगनी

महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन पंचगनी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि योग के लिए भी जाना जाता है। यहां योग और प्राकृतिक थेरेपी के लिए मशहूर रिसॉर्ट्स हैं। मानसून में योग और आध्यात्म से जुड़ने के लिए पंचगनी जाना एक अच्छा फैसला हो सकता है।


 


केरल

केरल को आयुर्वेद और योग की भूमि कहा जाता है। यहां बैकवाटर्स में योग का आनंद लेने के साथ ही आयुर्वेदिक मसाज का अनभव भी ले सकते हैं। यह स्थान शरीर और आत्मा दोनों को सुकून देने के लिए परफेक्ट है।
 


आरोविल

पुदुचेरी के आरोविल में शांति और आध्यात्मिकता की खोज के लिए जा सकते हैं। यहां योग, मेडिटेशन और वैश्विक समुदाय का अनुभव मिलता है।


योग यात्रा के फायदे

अगर आप ऐसी जगहों का चयन करते हैं जहां का सफर आपको ध्यान और योग से जोड़ने वाला है तो कई लाभ मिल सकते हैं। जैसे, 
 

  • ऐसी यात्राएं मानसिक तनाव में कमी लाती हैं।
  • इससे डिजिटल डिटॉक्स का मौका मिलता है।
  • नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम में सुधार होता है। 
  • खुद को जानने और समझने का समय मिल पाता है।
  • जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed