फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Holi 2024 in mathura vrindavan Free Places For Women To Live

Holi 2024: मथुरा-वृंदावन में मनाने जा रही हैं होली, इन जगहों पर मुफ्त में ठहर सकती हैं महिलाएं

Sun, 24 Mar 2024 03:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 24 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

मथुरा वृंदावन में महिलाओं को ठहरने के लिए ऐसी जगहें मिल रही हैं, जहां वह मुफ्त में रह सकती हैं। यह सुरक्षा और बजट दोनों की दृष्टि से बेहतर जगह है।  

विज्ञापन
Holi 2024 in mathura vrindavan Free Places For Women To Live
HOLI 2024 - फोटो : istock

विस्तार

Holi 2024 in Mathura Vrindavan: होली के मौके पर छुट्टी मिल रही है और काफी समय से कहीं बाहर घूमने जाने की योजना है तो त्योहार पर ही ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वैसे तो होली में महज एक दिन की छुट्टी होती है। लेकिन इस बार रंगों के त्योहार से पहले वीकेंड पड़ रहा है। होली 25 मार्च, सोमवार को है और 24 मार्च रविवार को होलिका दहन हो रहा है। ऐसे में अगर दफ्तर या कॉलेज से शनिवार की छुट्टी मिल रही है तो पास की किसी ऐसी जगह पर घूमने निकल सकते हैं, जहां दो से तीन दिन में घूम आएं, साथ ही होली के रंग और अधिक रंगीन बन जाएं। 

विज्ञापन


वैसे अधिकतर विदेशी और भारतीय होली का पर्व मनाने के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-बरसाना जाना पसंद करते हैं। यहां होली उत्सव की तरह मनाई जाती है। हालांकि होली के मौके पर यहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं, ऐसे में होटल का किराया महंगा हो सकता है और अगर महिलाएं ट्रिप पर जा रही हैं तो सुरक्षा को लेकर चिंतित हो सकती हैं। लेकिन मथुरा बरसाना में होली के दौरान महिलाओं को कुछ सुविधाएं मिल रही हैं। मथुरा वृंदावन में महिलाओं को ठहरने के लिए ऐसी जगहें मिल रही हैं, जहां वह मुफ्त में रह सकती हैं। यह सुरक्षा और बजट दोनों की दृष्टि से बेहतर जगह है।  

विज्ञापन

Holi 2024 in mathura vrindavan Free Places For Women To Live
hotel - फोटो : istock

मीरा सेवा सदन

वृन्दावन के कृष्ण-बलराम मंदिर के पास मीरा सेवा सदन स्थित है। जो महिलाएं वृंदावन घूमने आ रही हैं, उन्हें मीरा सेवा सदन में मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा मिलती है। आधिकारिक वेबसाइट से आपको आश्रम की पूरी डिटेल मिल जाएगी। हालांकि होली के समय आश्रम बुक हो जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करा कर ही जाएं। 

कृष्ण कुटीर वृंदावन

वृन्दावन में ही परिक्रमा मार्ग पर कृष्ण कुटीर स्थिति है, जहां महिलाएं मुफ्त में ठहर सकती हैं। यहां सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास मिलता है।

परमार्थ निकेतन

वृन्दावन में राधावल्लभ मंदिर के पास मशहूर परमार्थ निकेतन है। धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा इस आश्रम को चलाया जा रहा है। यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी मुफ्त में ठहर सकते हैं। 

श्रीमान मंदिर

वृन्दावन में स्थित श्रीमान मंदिर अपने शांत वातावरण के लिए फेमस है। लोई बाजार में स्थित यह आश्रम महिलाओं को मुफ्त में रहने की सुविधा देती है। यहां ठहरने के लिए पहले से बात कर लें, क्योंकि होली में भीड़ की वजह से जगह भुल हो जाएगी।

वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर

वृन्दावन में भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग पर अक्षय पात्र मंदिर परिसर में सही लोगों को फ्री में रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा मथुरा में मधुसूदन कृपा धर्मशाला, मुस्कान गेस्ट हाउस और राधे श्याम अतिथि भवन जैसे कई आश्रम हैं, जहां आप फ्री में ठहर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed