फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 की उम्र के बाद बदल डालें अपनी लाइफस्टाइल, खानपान में रखें परहेज नहीं तो हो जाएंगी ये बीमारियां

Thu, 16 Jan 2020 01:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
health tips and tricks for keep your fit and healthy after age of 40 years old
- फोटो : Pixabay

हमारा शरीर हर समय एक जैसा नहीं होता। एक उम्र के बाद हमारी दृष्टि, श्रवण शक्ति, हमारा इम्यून सिस्टम यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता, हमारी पाचन क्षमता वगैरह सबकुछ कमजोर होना शुरू हो जाता है। जैसी हमारी लाइफस्टाइल है, जैसा हमारा खानपान है, वैसे में अधिकतर लोगों में ये लक्षण सामान्यत: 40 साल की उम्र के बाद से ही दिखने लगते हैं। ऐसे में हमें अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। कहा भी जाता है कि हेल्थ इज वेल्थ यानी कि स्वास्थ्य ही धन है। किसी के पास बहुत ज्यादा पैसे हैं लेकिन शरीर ही स्वस्थ नहीं तो फिर ऐसी जिंदगी का क्या फायदा! स्वस्थ रहने के लिए उम्र के साथ अपनी लाइफस्टाल और खानपान की आदतों में बदलाव करना जरूरी होता है, नहीं तो कई तरह की बीमारियों होने का खतरा बढ़ता जाता है। आइए, जानते हैं कि 40 की उम्र के बाद हमारी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए:

Trending Videos
health tips and tricks for keep your fit and healthy after age of 40 years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

40 साल की उम्र के बाद मोटापा, दिल की बीमारियां, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज समेत ज्यादातर बीमारियां होने का खतरा होता है। खानपान का ख्याल रखकर और अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव लाकर आप इन खतरों को टाल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि खानपान और लाइफस्टाइल में किस तरह का बदलाव जरूरी है।

health tips and tricks for keep your fit and healthy after age of 40 years old
Old Age Men - फोटो : Pixabay

खानपान का रखें ध्यान
40 साल से अधिक उम्र होने पर निश्चित रूप से पौष्टिक खाना खाना चाहिए। खाने में फल, हरी सब्जियां, साबूत अनाज और फैट-फ्री डेयरी उत्पाद खाना चाहिए। शरीर के लिए प्रोटीन भी बहुत जरूरी होता है और इसके लिए मछली, अंडे, लीन मीट्स, बीन्स वगैरह खाना चाहिए। चिकित्सक बताते हैं कि मोटापे और दिल की बीमारियों से बचने के लिए खाने में सैचुरेटेड फैट, ट्रांसफैट, कोलेस्ट्रॉल, नमक और शक्कर का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health tips and tricks for keep your fit and healthy after age of 40 years old
Old Age Men - फोटो : Pixabay

एक्टिव रहें, फिट रहें
40 की उम्र के बाद फिट रहने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। दिल को स्वस्थ रखने, मांसपेशियां मजबूत बनाने और शरीर का बैलेंस बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से डिमेंशिया जैसी बीमारी होने का कम खतरा होता है। डॉक्टर बताते हैं कि हफ्ते में कम से कम चार दिन आधे-आधे घंटे एक्सरसाइज करें। मॉर्निंग वॉक, साइकिल चलाना और तैराकी करना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
health tips and tricks for keep your fit and healthy after age of 40 years old
Old Age men - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
ज्यादा उम्र वाले लोगों को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की नसीहत दी जाती है। हर दिन 300 एमजी से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल नहीं लेना चाहिए। दिल की बीमारी हो तो 200 एमजी से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल न लें। अंडे की जर्दी, मलाईदार दूध जैसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ न लें। नॉनवेज खाने वालों को रेड मीट की जगह सैल्मन या मेकरेल फिश का सेवन करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed