फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Goa tourism industry faces huge loss seeks help from central government

लॉकडाउन में गोवा पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान, पीएम राहत कोष भरपाई की मांग

Thu, 23 Apr 2020 01:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 23 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Goa tourism industry faces huge loss seeks help from central government
Goa tour(File Photo) - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन का दुनियाभर के पर्यटन उद्योग पर संकट छाया हुआ है। पर्यटन पर आश्रित गोवा की अर्थव्यवस्था भी बिल्कुल चरमरा गई है। इस संकट से उबरने के लिए पर्यटन उद्योग के पक्षकारों के लिए केंद्र से वित्तीय मदद की उम्मीद की जा रही है। गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनके विभाग ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री राहत कोष से पर्यटन उद्योग के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की समिति इसका आकलन करेगी कि इस संकट से निबटने के लिए कितनी निधि की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त सचिव दौलत हवलदार के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है। इस संकट से बाहर निकलने के लिए एक योजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि गोवा की अपनी पर्यटन नीति है। राज्य के होटल मालिकों, विक्रेताओं और पर्यटन पर निर्भर लोगों के लिए वित्तीय पैकेज की मांग इसलिए की जा रही है ताकि वे अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकें।

विज्ञापन

Goa tourism industry faces huge loss seeks help from central government
गोवा की झांकी(File Photo) - फोटो : social media

पर्यटन मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन हटाए जाने के बाद भी राज्य सरकार को किसी भी पर्यटक को आने की तबतक अनुमति नहीं देनी चाहिए जबतक कि उनके कोरोना संक्रमण मुक्त होने की घोषणा न कर दी जाए। वैश्विक स्तर पर हालात सामान्य होने तक उन्होंने अगले दो साल के लिए यह प्रक्रिया जारी रहने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि गोवा में हर साल करीब 80 लाख पर्यटक आते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हालात जबतक सामान्य नहीं हो जाते तबतक राज्य की सीमाओं को सील रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed