फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Ganga Dussehra 2025 Ganga Snan Places in UP to Take a Holy Dip and Celebrate

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर यूपी वाले लगाएं इन जगहों पर आस्था की डुबकी

Wed, 04 Jun 2025 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 04 Jun 2025 10:59 AM IST
सार

Ganga Dussehra 2025  इस लेख में जानिए यूपी की वो प्रमुख जगहें जहां गंगा दशहरा पर भारी भीड़ लगती है और आस्था का मेला सजता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो गंगा दशहरा पर इन जगहों पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Ganga Snan Places in UP to Take a Holy Dip and Celebrate
गंगा दशहरा पर कहां लगाएं आस्था की डुबकी - फोटो : Freepik

विस्तार

Ganga Dussehra 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस साल गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस दिन पवित्र गंगा नदी के किनारे लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपने पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। इस गंगा दशहरा पर आप भी श्रद्धा की डुबकी लगाएं और जीवन को पवित्रता से भरें। इस लेख में जानिए यूपी की वो प्रमुख जगहें जहां गंगा दशहरा पर भारी भीड़ लगती है और आस्था का मेला सजता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो गंगा दशहरा पर इन जगहों पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


वाराणसी

भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में गंगा दशहरा पर विशेष भीड़भाड़ देखने को मिलती है। इस मोक्ष की नगरी भी कहते हैं, जहां आप गंगा दशहरा के मौके पर पावन डुबकी लगा सकते हैं। गंगा दशहरा पर दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिका घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगता है। सुबह-सुबह गंगा स्नान और शाम की भव्य आरती विशेष आकर्षण होती है।
विज्ञापन



प्रयागराज

तीन नदियों के संगम स्थल प्रयागराज में गंगा दशहरा के मौके पर पावन डुबकी लगाने के लिए पहुंचें। यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। यहां गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य और पूजा-पाठ का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिद्वार

वैसे तो हरिद्वार उत्तराखंड में है, लेकिन यूपी के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। हर की पौड़ी पर स्नान और आरती का अद्भुत अनुभव श्रद्धालुओं को मिलता है। हरिद्वार धर्म और आस्था का संगम स्थल है। यहां पतित पावनी गंगा में स्नान करके तन-मन को शुद्ध कर सकते हैं। 



कानपुर और बिठूर

कानपुर या बिठूर दोनों ही गंगा नदी के किनारे स्थित है और यह गंगा स्नान के लिए प्रसिद्ध है। बिठूर कानपुर से लगभग 15 किमी दूर स्थित है और यहां ब्रह्मावर्त घाट, पत्थर घाट, सीता घाट महत्वपूर्ण है। वहीं कानपुर शहर में सरसैया घाट, सिद्धनाथ घाट, अटल घाट पर गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं।


मिर्जापुर के विन्ध्याचल घाट

विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन के साथ गंगा स्नान का विशेष पुण्य फल मिलता है। यहां का गंगा तट गंगा दशहरा पर भक्तों से गुलजार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed