फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit

बहुत शांत और खूबसूरत जगह है फिनलैंड, मौका मिले तो जरूर घूम कर आएं

Sun, 25 Aug 2019 04:01 PM IST
मोना नारंग मेल्विन लुईस, डांसर, कोरियोग्राफर
मेल्विन लुईस, डांसर, कोरियोग्राफर Published by: मोना नारंग Updated Sun, 25 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
finland - फोटो : pixabay

सही बताऊं तो मैं घूमने फिरने वाला व्यकि्त नहीं हूं, मुझे अपने काम से फुर्सत मिलती है तो मैं सोचता हूं कि उसमें कुछ और काम कर लूं। हालांकि मैं काम के सिलसिले में देश-दुनिया में घूमता रहता हूं। अब तक मैं अपने काम की वजह से, जहां-जहां गया हूं, उनमें मुझे फिनलैंड बहुत पसंद आया। यह बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां आकर  अपनापन महसूस होता है। यहां का मौसम बहत ही सुहावना और मनमोहक है।

विज्ञापन

Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
finland - फोटो : pixabay

गर्मियों के समय रात बारह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है, इसके पहले दस बजे के आसपास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई है, जबकि ठंड के दिनों में अधिकांश समय अंधेरा होता है। दोपहर में कुछ समय के लिए सूर्य निकलता है। यह सब देखकर बहुत अच्छा लगता है। हालांकि हमारे यहां की तरह वहां के लोग भी छह से सात घंटे ही आधिकारिक रूप से काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
finland - फोटो : pixabay

वहां की एक और चीज मुझे बहुत अच्छी लगी कि आपको होटल में रिसेप्शनिस्ट और सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिलेंगे। दरवाजे पासवर्ड से खुलते हैं, जो पासवर्ड आपको मिलता है, उसी से सभी दरवाजे खुलते हैं। वहां पर सेल्फ हेल्प फार्मेट है। लोग ज्यादा से ज्यादा काम खुद करना पसंद करते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा अन्य जगहों पर नहीं है, लेकिन फिनलैंड में यह बड़े पैमाने पर है। वहां साफ-सफाई भी बहुत रहती है।

विज्ञापन

Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
finland

फिनलैंड का वातावरण बहुत अच्छा है। न जाने क्या है, वहां की हवा में जो मुझे आज भी लुभाता है। वहां के लोग बहुत मिलनसार थे, मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मेरे साथ बुरा व्यवहार हुआ है। साथ ही वहां के लोग बहुत ही संतुलित और खुश मिजाज होते हैं, उनसे मिलकर आपको सकारात्मकता का अनुभव होता है। फिनलैंड के लोग हमसे तकनीक के मामले में बहुत आगे हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी घोषित किया है।

Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
Finland - फोटो : Made By Maider

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क’ की वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में इसे लगातार दूसरी बार पहला स्थान मिला है। इस यूरोपीय देश में एक इंडियन डांस कम्युनिटी है, जहां हर साल मई महीने में इंडियन डांस फेस्टिवल का आयोजन होता है, जिसमें मुझे अतिथि के रूप में दो बार बुलाया गया है। सचमुच दोनों बार फेस्टिवल में शामिल होकर इतना मजा आया कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जब आप किसी दूसरे देश में हैं और वहां पर आपके देश की कला को इतना सम्मान और प्यार मिल रहा हो तो अच्छा ही लगता है।

Finland is a very beautiful place if you get a chance do visit
Finland

जब मैं पहली बार वहां के डांस फेस्टिवल में शामिल हुआ था तो यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि स्थानीय लोग हिंदी, तमिल और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गानों पर इतना बेहतरीन डांस कर रहे थे। सचमुच शानदार अनुभव था। हां, मुझे भारत और फिनलैंड में एक समानता जरूर दिखी कि दोनों ही जगहों पर कला को लेकर लोगों में जागरूकता है। वहां के लोग भी अपनी कला को खूब प्रोत्साहित करते हैं। मैं फिर से फिनलैंड जाने का इंतजार कर रहा हूं।
-सुभाषिनी त्रिपाठी से बातचीत पर आधारित  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed