फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dussehra 2025 Biggest Ravan Dahan 2025 Lucknow Kanpur or Noida Check Location and other details in Hindi

Dussehra 2025: लखनऊ, कानपुर या नोएडा, कहां होगा इस बार सबसे बड़ा रावण दहन?

Tue, 30 Sep 2025 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Sep 2025 04:03 PM IST
सार

Dussehra 2025:  क्या जानते हैं कि दशहरा पर लखनऊ, कानपुर और नोएडा में कहां-कहां सबसे बड़े दशहरा मेला और रावण दहन का आयोजन होता है। यहां जानिए और घूमने की योजना बनाएं।

विज्ञापन
Dussehra 2025 Biggest Ravan Dahan 2025 Lucknow Kanpur or Noida Check Location and other details in Hindi
यूपी का दशहरा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Dussehra 2025: दशहरा भारत का वह पर्व है, जब बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश पूरे देश में गूंजता है। इस दिन रावण दहन का आयोजन सबसे बड़ा आकर्षण होता है। वैसे तो भारत के लगभग सभी राज्यों में दशहरा पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाकर उनका दहन किया जाता है लेकिन यूपी का दशहरा मेला और रावण दहन काफी मशहूर है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और नोएडा जैसे बड़े शहर हर साल हजारों-लाखों दर्शकों का स्वागत करते हैं। यहां रावण के विशाल पुतलों का दहन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि दशहरा पर लखनऊ, कानपुर और नोएडा में कहां-कहां सबसे बड़े दशहरा मेला और रावण दहन का आयोजन होता है। यहां जानिए और घूमने की योजना बनाएं। अगर आप इस दशहरे पर कहीं रावण दहन देखने की सोच रहे हैं, तो इन शहरों में जरूर जाएं और उत्सव का अनुभव करें।

विज्ञापन



Dussehra 2025: इस दशहरा बच्चों को यहां दिखाएं रावण दहन, जानिए दिल्ली-NCR और यूपी की प्रसिद्ध जगहें
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में रावण दहन

लखनऊ का ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान दशकों से रावण दहन के लिए प्रसिद्ध है। यहां 50 से 70 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। ऐशबाग में सबसे पुराना और भव्य रावण दहन होता है। 

कानपुर में रावण दहन

कानपुर का परेड ग्राउंड भी दशहरे पर भीड़ का केंद्र होता है। वहां का रावण दहन भव्य आतिशबाजी और झांकियों के लिए जाना जाता है।


Dussehra 2025: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं राम-सीता की ये 5 बातें


नोएडा में रावण दहन

नोएडा और आसपास का एनसीआर क्षेत्र आधुनिक शैली में रावण दहन आयोजित करता है, जहां डिजिटल लाइटिंग, बड़े मंचन और परिवारिक मेले का आयोजन लोगों को आकर्षित करता है।

Dussehra 2025: रावण का महल कहां है और अब कैसा दिखता है? दशहरा पर जानिए स्वर्ण लंका का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed