फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dahi Handi festival 2023 is celebrated on the next day of Janmashtami

Dahi Handi 2023: दही हांडी उत्सव का लेना है आनंद तो इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं

Thu, 07 Sep 2023 10:39 AM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 07 Sep 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Dahi Handi festival 2023 is celebrated on the next day of Janmashtami
Dahi Handi 2023 - फोटो : Amarujala

Dahi Handi 2023: भारत में 6 और 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के त्योहार की बाजारों में अलग धूम देखने को मिल रही है। भगवान कृष्ण के वस्त्र खरीदने से लेकर लोग उनके लिए नई-नई चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग इसकी तैयारी महीने भर पहले ही शुरू कर देते हैं। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी काफी धूमधाम से मनाई जाती है तो वहीं मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की अलग रौनक देखने को मिलती हैं। सभी जानते हैं कि, श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और बचपन गोकुल और वृंदावन की गलियों में बिताया था। इसलिए इस खास दिन पर इन गलियों को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। वहीं दही हांडी उत्सव का भी अपना अलग मजा है। यह जन्माष्टमी के अगले ही दिन मनाई जाती है। मुख्य रूप से इसे मुंबई-महाराष्ट्र में मनाया जाता है। हालांकि, अब देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसका आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस खास दिन घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप इस बार मुंबई की दही हांडी का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

ठाणे

जन्माष्टमी के दिन आप चाहे तो मुंबई के ठाणे घूमने आ सकते हैं। यहां जन्माष्टमी के अगले ही दिन लाजवाब दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। बता दें, ठाणे के संघर्ष प्रतिष्ठान दही हांडी को मुंबई की सबसे अमीर दही हांडी माना जाता है। प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां जीतने वाली टीम को बड़ी राशि भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खारघर

आप चाहें तो, खारघर घूमने भी जा सकते हैं। यह भी मुंबई में लोकप्रिय दही हांडी कार्यक्रमों में से एक है, जिसे एक टीम के लिए तोड़ पाना बेहद कठीन होता है। कई बार ऐसा होता है कि, पंडाल बिना हांडी तोड़े खाली हाथ लौट जाते हैं। ये कार्यक्रम पूरे दिन चलता है।

विज्ञापन

घाटकोपर

मुंबई के घाटकोपर की दही हांडी काफी मशहूर है। इस दही हांडी को देखने अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स भी आते है। ये जगह लोगों को आकर्षित करती है। आप चाहें तो यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। 

श्री कृष्ण ध्यान मंदिर

मुंबई में श्री कृष्ण ध्यान मंदिर बहुत मशहूर है। ये 50 दशक पुराना बना हुआ मंदिर है। जन्माष्टमी के दिन इसे बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। आप जन्माष्टमी मनाने के लिए इस मंदिर में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed