फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रा करने से पहले इन बातों को जान लें, जानिए देश-विदेश में किन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 18 Jul 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 18 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus travel guidelines advisory restrictions in india and foreign countries dubai reopening from july 7 important rules before traveling see complete state wise guideline
आपको कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से देश- दुनिया में पिछले कुछ समय से यात्रा करने की मनाही थी। अब धीरे- धीरे यात्रा करने की अनुमति मिलने लगी है। अभी भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिस वजह से विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भारत में कई राज्यों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। भारत के इन राज्यों में कुछ नियमों का पालन करने के बाद प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही कई देशों ने अपनी देश की सीमाएं विदेशी पर्यटकों के लिए भी खोल दी हैं। अगर इस समय आप भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा। आइए जानते हैं यात्रा करने से पहले किन नियमों का पालन करना होगा..
coronavirus travel guidelines advisory restrictions in india and foreign countries dubai reopening from july 7 important rules before traveling see complete state wise guideline
भारत में कई भी यात्रा करते समय आपको आरोग्य सेतु एप रखना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आरोग्य सेतु एप रखना होगा 

  • भारत में यात्रा करते समय आपको आरोग्य सेतु एप रखना होगा। आपको बता दें भारत के हर राज्य की गाइलडाइन में भिन्नता है। राज्यों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए गाइडलाइन तैयार की गई है। आइए जानते हैं देश के इन शहरों में आपको यात्रा करते समय किन नियमों का पालन करना होगा...
coronavirus travel guidelines advisory restrictions in india and foreign countries dubai reopening from july 7 important rules before traveling see complete state wise guideline
सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली

  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • दिल्ली में प्रवेश के लिए आपको कोरोना टेस्ट की आवश्यकता नहीं है।
  • अंतराष्ट्रीय यात्रियों को सरकारी संस्थानों में एक दिन के लिए बिना किसी शुल्क के क्वारंटाइन रहने की सुविधा, उसके बाद तय किए गए होटलों में क्वारंटाइन रहना होगा, जहां यात्री को कुछ शुल्क देना होगा।
  • घरेलू यात्रियों को 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।
  • घरेलू व्यापारी और कॉर्पोरेट यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus travel guidelines advisory restrictions in india and foreign countries dubai reopening from july 7 important rules before traveling see complete state wise guideline
अगर यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो कोविड-19 का टेस्ट किया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्य प्रदेश

  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • अगर यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो कोविड-19 का टेस्ट किया जाएगा।
  • संदिग्ध यात्री की रिपोर्ट आने तक संस्थानगत क्वारंटाइन किया जाएगा।
  • अगर यात्री का कोरोना टेस्ट पॅाजिटिव आता है तो यात्री को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
  • अगर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है तो  संस्थागत या होम क्वारंटाइन नहीं रहना होगा।
  • घरेलू व्यापारी और कॉर्पोरेट यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
coronavirus travel guidelines advisory restrictions in india and foreign countries dubai reopening from july 7 important rules before traveling see complete state wise guideline
इंदौर आने वाले सभी यात्रियों को इंदौर 311 एप डाउनलोड करना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

इंदौर

  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • इंदौर आने वाले सभी यात्रियों को इंदौर 311 एप डाउनलोड करना होगा। इंदौर की यात्रा करने से पहले इस एप में रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।
  • किसी यात्री में अगर कोविड 19 के लक्षण दिखते हैं तो 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।
  • इंदौर में प्रवेश कर चुके यात्रियों को 14 दिनों तक अपनी स्वास्थ्य स्थिति को इंदौर 311 एप में अपेडट करना होगा।
  • व्यापारिक यात्रा कर रहे लोगों के लिए 3 दिन तक कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed