फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   christmas 2018 in nainital

झीलों की खूबसूरती के बीच क्रिसमस मनाना है तो नैनीताल है बेहतर ऑप्शन

Wed, 19 Dec 2018 10:20 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 19 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
christmas 2018 in nainital
क्रिसमस और नए साल का जश्न नेचुरल ब्यूटी के साथ मनाना है - फोटो : pixabay
क्रिसमस और नए साल का जश्न नेचुरल ब्यूटी के साथ मनाना है, तो नैनीताल की पहाड़ियों और झीलों की खूबसूरती से बेस्ट ऑप्शन नहीं हो सकता। नैनीताल को झीलों का नगर कहा जाता है। यहां कई प्रसिद्ध झीलें हैं। यहां कई प्राकृतिक झीलें ऐसी हैं जिनकी मान्यता को मानकर लोग हर साल आते हैं। यहां का सुहाना मौसम गर्मी से झल्लाए पर्यटकों को सकून प्रदान करता है। यूं तो आदर्श मौसम अप्रैल से जुलाई तक का है लेकिन सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेना है तो दिसंबर में जा सकते हैं।
विज्ञापन

 

christmas 2018 in nainital
सर्दी के मौसम में नैनीताल चारों तरफ से बर्फ से ढ़क जाता है। - फोटो : pixabay

घूमने फिरने या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान हो तो नैनीताल का नाम सबसे पहले आता है। मौसम चाहे गर्मी हो या हो सर्दी, नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपने तरफ खींच लाती है। सर्दी के मौसम में नैनीताल चारों तरफ से बर्फ से ढ़क जाता है। इसका लुत्फ उठाने दूर -दराज से सैलानी आते हैं। विंटर में इस खूबसूरती को देखने के लिए आएं लोग यहां से जाने का नाम नहीं लेते हैं। एक समय ऐसा था जब यहां 60 से ज्यादा झील होती थीं, जिसकी खूबसूरती को देख लोग मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं। यहां सैलानी एक बार घूमने आते हैं और पूरे साल यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का गुणगान गाते है।दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। बस से किराया महज 600 से 800 रुपये आएगा। यहां रहने और खाने पीने का खर्च भी बहुत कम पैसे में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

christmas 2018 in nainital
500 से 1000 रुपये में रहने के लिए अच्छा होटल मिल जाता है - फोटो : pixabay

यहां रहने की व्यवस्था भी सही है। 500 से 1000 रुपये में रहने के लिए अच्छा होटल मिल जाता है। एक समय का खाना भी मिल जाता है। होटल से बाहर खाने की व्यवस्था भी अच्छी होती है। अगर आप अपनी गाड़ी से नैनीताल जा रहे हैं तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें..शराब पीकर गाड़ी चलाना सख्त मना है। यहां गाड़ी में एफएम या म्यूजिक चलाना मना है। यहां चप्पल पहनकर ड्राइविंग करने पर भी चालान हो सकता है। अगर मॉल रोड़ जाना है तो पहले से टैक्सी की बुकिंग करा लें। मौसम कोई भी हो वहां के लिए गर्म कपड़ा जरूर लेकर जाएं।

विज्ञापन

christmas 2018 in nainital
नैनीताल दो भागों में बंटा हुआ है। तल्लीताल और पल्लीताल इसके ऊपरे हिस्से को पल्लीताल कहते हैं - फोटो : Instagram

नैनीताल दो भागों में बंटा हुआ है। तल्लीताल और पल्लीताल इसके ऊपरे हिस्से को पल्लीताल कहते हैं और निचले भाग को तल्लीताल कहते हैं। यहां पल्लीताल पर नैनादेवी मंदिर और घूमने के लिए खुले मैदान है जहां लोग सैर-सपाटे करते नजर आते हैं। तल्लीताल और पल्लीताल को जोड़ने वाली जगह को मॉल रोड़ कहते हैं। यह शॉपिंग के लिए भी बहुत अच्छी जगह हैं।

christmas 2018 in nainital
नैनीताल दिल्ली से 310 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है - फोटो : Instagram
कैसे जाएं
नैनीताल के लिए दिल्ली से 24 घंटों की बस सेवा है। यह दिल्ली से 310 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रेलवे स्टेशन

काठगोदाम को 'द गेटवे ऑफ कुमाऊं हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह नैनीताल से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed