फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Chhath Puja 2024 Ghats In Delhi NCR To Celebrate Chhath Puja Festival

Chhath Puja 2024: दिल्ली-एनसीआर की इन पांच जगहों पर मनाएं छठ पूजा, मिल जाएंगे घाट

Wed, 06 Nov 2024 02:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 02:04 PM IST
सार

अगर आप भी छठ की पूजा कर रहे हैं तो अपने शहर के प्रमुख घाट पर पूजा के लिए जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां पांच ऐसी जगहें हैं, जहां छठ पूजा के लिए घाट मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Ghats In Delhi NCR To Celebrate Chhath Puja Festival
घाट पर व्रती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Chhath Puja 2024 Ghats In Delhi NCR : छठ पूजा में मुख्य रूप से सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की जाती है। छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इसके लिए व्रती महिलाएं घाट पर जाती हैं। छठ पूजा को घाट पर करने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह पर्व प्रकृति और जल के प्रति सम्मान को दर्शाता है। जल, जीवन का आधार है और छठ पूजा के दौरान नदियों, तालाबों, या किसी पवित्र जलाशय के किनारे जाकर पूजा करने का रिवाज है।

विज्ञापन


सूर्य देवता को जल अर्घ्य देना प्रमुख अनुष्ठान है और घाट पर उगते और ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जल के माध्यम से सूर्य की किरणों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो शरीर और मन को शुद्ध करती है। घाट पर पूजा करने से वातावरण शुद्ध रहता है और सामूहिक रूप से एक ही स्थान पर पूजा करने से सामाजिक और सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


अगर आप भी छठ की पूजा कर रहे हैं तो अपने शहर के प्रमुख घाट पर पूजा के लिए जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां पांच ऐसी जगहें हैं, जहां छठ पूजा के लिए घाट मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना घाट, आईटीओ


दिल्ली का सबसे पुराना और छठ पूजा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ वाला स्थान यमुना घाट है। आईटीओ का यमुना घाट हजारों भक्तों के लिए पूजा का स्थल है। यहां पहुंचने के लिए कश्मीरी गेट से जाया जा सकता है। इस ऐतिहासिक घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती बड़ी संख्या में पहुंचती हैं।

नोएडा स्टेडियम घाट

नोएडा के सेक्टर 21A में नोएडा स्टेडियम स्थित है, जहां एक नया घाट अस्थाई रूप से बनाया गया है। छठ पूजा के लिए खास तौर पर बनाए गए इस घाट की लंबाई 150 फीट और  चौड़ाई 60 फीट तक फैली है। घाट को इतना विशाल बनाया गया है कि हर साल ढाई लाख से अधिक भक्त एक साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकते हैं। सुबह के दौरान यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है।

कुदेसिया घाट

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर स्थित कुदेशिया घाट काफी स्वच्छ और सुंदर स्थल है। इस घाट पर काफी सुविधाएं हैं जिसके कारण पूजा के लिए आए भक्त प्रसन्न हो जाते हैं। यहां आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

वजीराबाद ब्रिज घाट

दिल्ली के लोग वजीराबाद पुल के पास स्थित यमुना घाट पर भी छठ पूजा के लिए जा सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के बीच ये घाट लोकप्रिय है। यहां के खूबसूरत नजारों के बीच पूजा करने का अनुभव काफी अच्छा हो सकता है। राजीव नगर से वजीराबाद पुल जाया जा सकता है।


पाम पार्क

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले लोगों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं, छठ पूजा के लिए वह डेल्टा 1 में शांत पाम पार्क जा सकते हैं। यह पार्क काफी शांतिपूर्ण है और छठ पूजा अनुष्ठान के लिए इसे स्थानीय अधिकारियों ने तैयार कराया है। आप सुबह के वक्त परिवार संग घूमने के लिए इस पार्क में आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed