फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Bollywood dance at night club in Kuala Lumpur Malaysia

मलेशिया के इस क्लब में लगता है बॉलीवुड का तड़का, न्यू ईयर पर यहां मिलेगा नाइटलाइफ का असली मजा

Mon, 26 Nov 2018 07:47 AM IST
राज जेडॉन, गीतकार
राज जेडॉन, गीतकार Updated Mon, 26 Nov 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Bollywood dance at night club in Kuala Lumpur Malaysia
kualalumpur club - फोटो : twitter

मैंज्यादातर भारत के अछूते कोनों में जाना पसंद करता हूं। ऐसी जगहों पर जहां लोग कम जाते हैं, मुझे वहां जाना बहुत पसंद है। मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं, तो वहां की कई यादें हैं, जो आज भी मन में ताजा है। फिर मेरा परिवार फिरोजाबाद आ गया तो वहां की गलियां भी अच्छे से जानता हूं। कर्म-भूमि मुंबई है, तो उसके कहने ही क्या? लेकिन कुछ समय पहले मेरा मलेशिया जाना हुआ था। मेरा बहुत अच्छा दोस्त जो कुआलालंपुर में रहता है, उसने अपने जन्मदिन पर मुझे वहां बुलाया था। कुआलालंपुर जाना एकदम अचानक था। हम फोन पर उसके जन्मदिन के प्लान पर बात कर रहे थे, तभी उसने कहा, तुम यहां आ जाओ।

विज्ञापन

Bollywood dance at night club in Kuala Lumpur Malaysia
kualalumpur club - फोटो : pixabay

अगले दिन के फ्लाइट के टिकट्स मुझे मिल गए। जब मैं वहां पहुंचा तो उस जगह की चमक से एक सकारात्मक ऊर्जा मुझे मिली। मुझे हर चीज वहां बहुत अच्छी लगी। मैं अपने दोस्ते के साथ उसके घर गया। जहां हमने खूब मस्ती की। जब टैक्सी से हम उसके घर जा रहे थे, तो वहां की साफ सड़कों को देखकर मैं हैरान था। साफ सुथरी सड़कों पर आप बैठ भी जाएं, तो कपड़े गंदे नहीं होंगे। वहां का वातावरण भी बहुत खुशमिजाज था। कुछ समय बाद हम वहां के सेंट्रल मार्केट गए, जहां एक से एक कपड़े मिलते हैं। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध सोहो बाजार से इसकी तुलना की जाती है। शॉपिंग करने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood dance at night club in Kuala Lumpur Malaysia
kualalumpur club - फोटो : pixabay

कुआलालंपुर की नाइटलाइफ भी बेहद अच्छी है। हमने वहां क्लबिंग भी की। वहां का अपटाउन हॉल बहुत लोकप्रिय है। वहां की रातें बहुत मजेदार लगती हैं। लोग सोते होंगे, ऐसा लगता ही नहीं। दिन भर काम करने बाद भी पार्टी के लिए सब तैयार रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि वहां कुछ क्लब्स में बॉलीवुड के गाने बजते हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई। वहां भारतीय भी बहुत हैं, तो आपको लगता ही नहीं कि आप किसी अनजान जगह आए हैं। मेरे लिए यह बहुत खास अनुभव था। कुआलालंपुर मलेशिया में सांस्कृतिक गतिविधियों और घटनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

यहां के चमचमाते गगनचुंबी टावर्स तो देखते ही बनते हैं। वहां ब्रिकफील्ड में ‘लिटिल इंडिया’ नाम से एक पूरा क्षेत्र भारतीयों से ही भरा है। आपको यहां सब कुछ भारतीय मिलेगा। मेलशिया में मेरे लिए थोड़ा समय ही बिताना महत्वपूर्ण था। हालांकि एक किस्सा ऐसा भी है, जिसे आज भी सोचता हूं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हम अगले दिन दोस्त के जन्मदिन के लिए लंगकावी जा रहे थे। वह अपनी मंगेतर के साथ एक स्कूटी में था और मैं अलग। जैसे ही हम सड़क पर आए, शायद मॉइश्चर या पता नहीं किस वजह से सड़क स्लिपरी थी। मेरा दोस्त फिसल गया। हालांकि इतनी चोट नहीं आई, बस वह सही सलामत रहा, वही काफी था। फिर थोड़ा आराम करने के बाद उसका जन्मदिन मनाया गया। बस यह एक चीज छोड़कर बाकी सब बहुत अच्छा था। मैं वहां हर पल का आनंद उठा रहा था। फिलहाल अगले साल ‘स्ट्रॉबेरी’ नामक फिल्म में मेरे लिखे गीत 'दिल सिरफिरा' के लिए उत्सुक हूं, लेकिन जल्द ही मलेशिया जाने की योजना बनाऊंगा। 
 

-अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed