फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Asia's Richest Village Madhapar Near Bhuj Gujarat Village holds Rs 7000 Crore in Fixed Deposits

Richest Village In Asia: भारत में है एशिया का सबसे अमीर गांव, शहरों को भी दे रहा मात

Wed, 25 Jun 2025 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

Asia's Richest Village Madhapar: बड़े-बड़े शहरों को टक्कर देने वाला अमीर गांव गुजरात के भुज जिले के पास बसा हुआ है। इस छोटे से गांव का नाम है माधापार। यह गांव अपने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक डिपॉजिट्स और शानदार सुविधाओं के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Asia's Richest Village Madhapar Near Bhuj Gujarat Village holds Rs 7000 Crore in Fixed Deposits
एशिया का सबसे अमीर गांव माधापार - फोटो : instagram

विस्तार

Asia's Richest Village Madhapar: जब हम अमीर जगहों की बात करते हैं तो हमारे जहन में बड़े-बड़े शहर जैसे न्यूयोर्क, लंदन और भारत में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु। का नाम याद आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एशिया का सबसे अमीर गांव किस देश में है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एशिया का सबसे अमीर गांव भारत में है। वहीं खास बात ये है कि यह गांव किसी मेट्रो सिटी के अंदर नहीं आता है। बड़े-बड़े शहरों को टक्कर देने वाला अमीर गांव गुजरात के भुज जिले के पास बसा हुआ है। इस छोटे से गांव का नाम है माधापार। यह गांव अपने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक डिपॉजिट्स और शानदार सुविधाओं के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन



माधापार कैसे बना एशिया का सबसे अमीर गांव?

माधापार भले ही गांव कहलाता है, लेकिन यहां की सोच, निवेश और विकास किसी शहर से कम नहीं। यहां की सबसे बड़ी ताकत प्रवासी भारतीय (NRIs) हैं। इस गांव से निकले कई लोग यूके, यूएसए, कनाडा और अफ्रीका में बसे हैं और उन्होंने अपने गांव को कभी नहीं छोड़ा। एनआरआई ने माधापार गांव के,

विज्ञापन
  • बैंकों में भारी निवेश किया।
  • स्कूल, अस्पताल और गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित कीं।
  • युवाओं के लिए शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट केंद्र खोले।


विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में सुविधाएं 

आज माधापार में 17 बैंक शाखाएं हैं। साथ ही पक्की सड़कों का नेटवर्क, आधुनिक स्कूल, मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और डिजिटल सुविधाएं मौजूद हैं।


गांव में है करोड़ों का बैंक बैलेंस

  • माधापार गांव के 92% घरों में बैंक अकाउंट हैं। 
  • इस गांव की कुल जनसंख्या 75,000 है।
  • 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की फिक्स डिपॉजिट्स मौजूद हैं।
  • लगभग हर घर में एक NRI है, जो विदेश से धन भेजता है।
  • यहां का बैंक बैलेंस कई शहरों से भी ज़्यादा है।


Hidden Villages of Uttarakhand: गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे ये अनोखे गांव, लेकिन एक बार गए तो बार-बार जाएंगे!



माधापार गांव ने ये भी साबित किया है कि आधुनिकता अपनाने के साथ परंपराओं को जिंदा रखा जा सकता है। यहां के लोग नियमित रूप से मंदिर जाते हैं, त्योहारों को मिलकर मनाते हैं और गांव की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। अगर आप गुजरात यात्रा पर हैं, तो माधापार को जरूर घूमने जाएं। गांव की खूबसूरत गलियां और स्वच्छता, यहां की स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प को देखने जा सकते हैं। इस गांव में पारंपरिक और आधुनिक जीवनशैली का मेल देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed