फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हल्की बारिश के बीच सतरंगी छटा देख खिल उठा लोगों का मन, जानें कैसे बनता है इंद्रधनुष

Sun, 31 May 2020 07:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
The rainbow has seen in the midst of light rain in Delhi NCR Weather change
दिखा इंद्रधनुष - फोटो : Amar Ujala

मई के आखिरी हफ्ते की शुरुआत में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को पिछले दो-तीन दिनों से राहत मिली है। मौसम भी इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। रविवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर से ही आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल शाम में काले घने हो गए और फिर हल्की-फुल्की गर्जना हुई और बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच आसमान में जो सबसे खुशनुमा चीज दिखी, वह रही इंद्रधनुष। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में आसमान में इंद्रधनुष की सतरंगी छटा नजर आई और लोगों का मन खिल उठा। आइए जानते हैं, आखिर कैसे बनता है इंद्रधनुष।

The rainbow has seen in the midst of light rain in Delhi NCR Weather change
Rainbow - फोटो : pexel

इंद्रधनुष बनता कैसे है?

  • इंद्रधनुष एक मौसम संबंधी घटना है। इंद्रधनुष पानी की बूंदों में प्रकाश के परावर्तन, अपवर्तन और फैलाव के कारण बनने वाला एक संयोजन है। इन प्रक्रियाओं के फलस्वरूप आकाश में प्रकाश का एक स्पेक्ट्रम यानी सतरंगी छटा दिखाई देती है। यह बहुरंगी गोलाकार चाप का रूप ले लेता है। 
The rainbow has seen in the midst of light rain in Delhi NCR Weather change
बादलों के साथ दिखा इंद्रधनुष - फोटो : अमर उजाला

इंद्रधनुष में सात रंग समाहित होते हैं, जिन्हें शॉर्ट में हिंदी में 'बैनीआहपीनाला' और अंग्रेजी में VIBGYOR के रूप में जाना जाता है। 

  • बै— बैगनी
  • नी— नीला
  • आ— आसमानी
  • ह— हरा
  • पी— पीला
  • ना— नारंगी
  • ला— लाल
विज्ञापन
विज्ञापन
The rainbow has seen in the midst of light rain in Delhi NCR Weather change
Rainbow - फोटो : Twitter

आमतौर पर इंद्रधनुष दो तरह के होते हैं:

  • प्राथमिक या मुख्य इंद्रधनुष और दोहरा इंद्रधनुष। प्राथमिक इंद्रधनुष में बाहरी भाग पर अर्ध गोला लाल दिखाई देता है जबकि अंदर की ओर बैंगनी चाप होती है।
  • दोहरे इंद्रधनुष में, प्राथमिक चाप के बाहर एक दूसरा चाप भी दिखाई देता है, और इसके रंगों का क्रम उल्टा होता है, जिसमें चाप के अंदरूनी हिस्से पर लाल रंग होता है। 
विज्ञापन
The rainbow has seen in the midst of light rain in Delhi NCR Weather change
Rainbow - फोटो : Facebook@AvinashChandra

इस समय शानदार छटा बिखेरता है इंद्रधनुष

  • आकाश में इंद्रधनुष आमतौर पर पश्चिम की ओर सुबह के समय और पूर्व की ओर शाम के समय देखा जाता है। जानकारों के मुताबिक, जब आधे आकाश में बारिश के बादलों के साथ थोड़ा अंधेरा होता है, तब शानदार इंद्रधनुष दिखता है। रविवार को दिल्ली एनसीआर में कुछ हद तक ऐसा ही नजारा दिखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed