फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनौती से कम नहीं है घर से बाहर निकलना, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Sun, 31 May 2020 03:25 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 31 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown challenge spread covid 19 in community
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने को लिए सरकार ने 25 मार्च से ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया है। लॉकडाउन के दौरान केवल राशन, दूध, दवाई जैसे चीजों की सप्लाई करने की छूट है। लेकिन लोग कई तरह के बहाने बनाकर घर से बाहर निकल जा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे लोगों के अंदर किसी भी तरह का कोई डर नहीं होता है और हमेशा नियम तोड़ने को चैलेंज समझते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

coronavirus lockdown challenge spread covid 19 in community
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर युवा इस सोच के साथ बाहर निकल जा रहे हैं कि वो जवान हैं और उन्हें कुछ नहीं होगा। कई लोग तो बाहर निकलते वक्त मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे लोगों से खतरा बढ़ने की ज्यादा संभावना है। कई बच्चें तो घर वालों का विरोध कर घर से बाहर निकल जा रहे हैं। इस रवैये वाले बच्चे ऐसा समझ रहे हैं कि वो हालात पर खुद नियंत्रण कर लेंगे और उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। घर में रहते-रहते लोगों का दिमाग अशांत हो गया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स देंगे, जिसे अपनाकर आप घर में रहते हुए दिमाग शांत कर सकते हैं।

coronavirus lockdown challenge spread covid 19 in community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक्सरसाइज करें
अकेले रहने या एक ही जगह पर बने रहने से लोग तनाव से ग्रसित हो रहे हैं। पूरे दिन घर में बंद न रहें। सनलाइट के साथ घर में ही कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown challenge spread covid 19 in community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लोगों से बातचीत करें
अगर आप घर में रहते-रहते ऊब गए हैं, तो बढ़िया होगा कि दोस्तों, सगे-संबंधियों से फोन पर बात करें। वीडियो कॉल पर बात करते हुए आप सामने वाले चेहरा देख सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों को तसल्ली मिलेगी।

विज्ञापन
coronavirus lockdown challenge spread covid 19 in community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हेल्दी टच
हमारे देश में स्पर्श का बहुत महत्व है। हम अक्सर घर में एक-दूसरे को प्यार से, आशीर्वाद लेने में, आदर करने में छूते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण कई यह पूरी तरह से बंद हो गया है। लेकिन आप घरवालों के साथ हाइजीन का ध्यान रखते हुए शारीरिक तौर पर भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed